Aadhar Update करना चाहते हैं लेकिन आपके पास इसके कागजात नही है। इस तरह जे केस में आधार अपडेट करने के लिए UIDAI ने ग्राहकों के लिये प्रकिया को बिल्कुल सरल कर दिया है। अब आप बिना किसी डॉक्यूमेंट के भी आधार की अपडेट कर पायेंगे। बस उसके लिये आपको ये कुछ काम करने होंगे।
कैसे होगा आधार कार्ड (Aadhar)अपडेट
जब किसी को अपने आधार कार्ड में कुछ अपडेट करवाना होता है तो उसे आधार के अलावा कोई दूसरा डॉक्यूमेंट दिखाना होता है जो अपडेट की पुष्टि कर सके। ऐसे में यूजर को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब आप अपने घर के मुखिया की सहमति से आसानी से अपने आधार कार्ड में अपडेट करवा सकते हो।
अब UIDAI में हेड ऑफ फेमिली वाले ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने आधार को अपडेट करवा सकते हो। हेड ऑफ फैमिली बेस्ट अपडेट की सुविधा UIDAI ने उन लोगों के लिये शुरू की है जिनके पास आधार के अलावा कोई दूसरा वैलिड आईडी मौजूद नही है।
Read More
- PMKVY 2023 -: इस योजना में आवेदन करने पर मिलेंगे 8 हजार रूपये
- E Voter Card Certificate : अब अपना ई-वोटर सर्टिफिकेट बनवाये आसानी से
- इतने दिनों तक बंद रहेंगे सभी school आई बड़ी खबर
- PM Kisan : किसानों के खाते में इस दिन आएगी13वीं किस्त
कब आया नोटिफिकेशन।
हेड ऑफ फैमिली के जरिये आधार अपडेट का नोटिफिकेशन UIDAI ने 3 जनवरी 2023 को जारी किया है। इसके बाद अब कोई भी भारत का निवासी जिसको अपने आधार कार्ड में अपडेट करवाना है वो हेड ऑफ फैमिली के सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट के जरिये अपने आधार में अपडेट करवा पायेंगे।
मुखिया से संबंध साबित करना होगा।
परिवार के मुखिया के साथ अपने संबंध को डिक्लेयर करना होगा यानी कि राशन कार्ड या कोई अन्य डॉक्यूमेंट के जरिये। यदि किसी डॉक्यूमेंट के जरिये संबंध डिक्लेयर नही हो पाते है तो ऐसे में इसके अलावा हेड ऑफ फैमिली अपना सेल्फ डिक्लेरेशन भी दे सकता है।
आधार (Aadhar) अपडेट करने की प्रकिर्या क्या है
- आधार कार्ड अपडेट करने की लिये सबसे पहले आपको MyAadhar Portal पर जाना होगा।
- MyAadhar Portal में जाने के बाद आधार अपडेट में Aadhar address update का ऑप्शन सलेक्ट करें।
- इसके बाद आपको हेड ऑफ फॅमिली का आधार नम्बर डालना होगा। साथ मे हेड ऑफ फॅमिली का कोई रिलेशनशिप वाला डॉक्यूमेंट भी देना होगा।
- इसके बाद इन्फॉर्मेशन को अपडेट करना होगा।
- इसके बाद हेड ऑफ फेमिली में जिसका आधार नंबर दिया था उसको अपने आधार से लॉगिन करके इन्फॉर्मेशन को अप्रूवल देनी होगी।
- ये अप्रूवल हेड ऑफ फॅमिली को आधार में इन्फॉर्मेशन अपडेट करने के 30 दिनों के अंदर देनी होगी।
- आधार कार्ड में अपडेट के लिये 50 रुपय का चार्ज भी देना होगा।
इस प्रकिर्या के तहत आपके आधार कार्ड को बिना किसी अन्य डॉक्यूमेंट के आप अपडेट कर सकते है। हैड ऑफ फॅमिली का ऑप्शन UIDAI की तरफ से बहुत से लोगों के काम आने वाला है। आज ऐसे हजारों लोग है जिनके आधार कार्ड में दिक्कत होने की वजह से परेशानी का सामना कर रहे हैं।