News

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी FITCH की तरफ से अडानी ग्रुप के लिए मिली खुशखबरी

अडानी ग्रुप ऑफ़ कंपनी के शेयर के दाम मार्किट में लगातार गिर रहे है लेकिन इसी बीच अडानी ग्रुप ने अपना FPO भी वापस ले लिया था। लेकिन अभी अडानी ग्रुप के लिए एक राहत भरी खबर आई है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी की तरफ से। ग्लोबल रेटिंग जारी करने वाली एजेंसी ने कहा है की जो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जारी की गई है उससे अडानी ग्रुप ऑफ़ कंपनी के ऊपर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।

ये अडानी ग्रुप के लिए एक राहत भर्ती खबर है इससे निवेशकों के बीच अडानी ग्रुप की छवि को थोड़ा फायदा होने वाला है। फिच एजेंसी ने कहा है की अडानी ग्रुप की फाइनेंसियल प्रोफाइल पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट से कुछ फर्क नहीं पड़ा है।

आपको बता दे की पीछे कई दिनों से अडानी ग्रुप के शेयर में काफी जयादा गिरावट जारी है। इसमें अडानी ग्रुप को काफी नुकसान भी हो चूका है। और देश का सबसे बड़ा FPO अडानी ग्रुप की तरफ से लाया गया था

जिसको अडानी ग्रुप ने वापस ले लिया और अमरीका की DOW में भी अडानी ग्रुप के शेयर को बाहर करने का निर्णय लिया जा चूका है। और दुनिया के सबसे अमीर लोगो की सूचि में से अडानी का नाम लुढ़क कर 21 वे स्थान पर आ चूका है। उनसे टॉप अमीरो की सूचि का टैग छीन चूका है। पहले इनका नाम दुनिया के टॉप अमीरो के सूचि में चौथे नंबर पर नाम आता था

रेटिंग एजेंसी फिच ने क्या कहा

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक अडानी ग्रुप के कैश फ्लो में किसी तरह का असर नहीं हुआ है एजेंसी का कहना है की वो फाइनेंस से जुडी हर गतिविधियों पर पूरी नजर बनाये हुए है। और उनको उम्मीद है की अडानी ग्रुप ऑफ़ कंपनी के कैश फ्लो में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।

आपको बता दे की अडानी ग्रुप की तरफ से FPO वापस लिए जाने के बाद अडानी के शेयर में बहुत अधिक गिरावट देखि गई और अडानी ग्रुप की कई कंपनी के शेयर पर लौ सर्किट भी लग चूका है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जारी होने के बाद अडानी ग्रुप के लिए मुसीबत खड़ी हो गई थी

और उसके शेयर मार्किट में बहुत तेजी से निचे गए थे। और उनकी कंपनी की वैल्यू डाउन हो चुकी है और लगातार उनके शेयर में गिरावट जारी है। इस साल की शुरुआत में अडानी ग्रुप और कंपनी ने करीब 59 अरब डॉलर का नुकसान हो चूका है। और पिछले दस दिन में करीब 52 अरब डॉलर का नुकसान हो चूका है।

Read More 

 

 

Show More

Manoj Kumar

हरियाणा का रहने वाला हूँ और शुरू से ही लिखने का बड़ा शौख रहा है। नई नई चीजों के बारे में जानकारी लेना और इंटरनेट का कीड़ा बनना काफी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button