Career

Agniveer Recruitment : अग्निवीर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में हुआ बदलाव , अब होगा पहले एग्जाम

Agniveer Recruitment – सरकार के द्वारा चलाई गई अग्निवीर भर्ती के लिए अब सिलेक्शन प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। अब अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए कैंडिडेट को तीन चरणों से होकर गुजरना होगा इसके बाद ही उनका सिलेक्शन इंडियन आर्मी अग्निवीर में होगा , इंडिया आर्मी ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दी है

Agniveer भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

इंडियन आर्मी में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओ को अब अग्निवारी भर्ती के लिए तीन चरणों से होकर चयन होगा , इसके लिए से सबसे पहले आपको ऑनलाइन एग्जाम देना होगा। इसमें कुछ सेण्टर बनाये जायेंगे जिसमे आपको ऑनलाइन एग्जाम देना है , इसके बाद आपका फिजिकल टेस्ट होगा जो कैंडिडेट ऑनलाइन एग्जाम और फिजिकल में पास होगा उसका मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा , जिस प्रकार से आर्मी में जनरल कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया अपनाई जाती है। उसी प्रकार अब अग्निवीर भर्ती के लिए मापदंड बनाये जायेंगे

पहले की चयन प्रक्रिया क्या थी

पहले की Agniveer चयन प्रक्रिया में भी कुछ बदलाव नहीं था बस सिर्फ इतना बदलाव हुआ है की पहले की चयन प्रक्रिया में पहले फिजिकल होता था और अब पहले एग्जाम होगा जो कैंडिडेट एग्जाम में पास होंगे उनको फिजिकल के लिए बुलाया जायेगा। पहले फिजिकल टेस्ट में पास हुए कैंडिडेट को मेडिकल और कॉमन एग्जाम के लिए बुलाया जाता था। इसके बाद आपकी कट ऑफ लगती थी और शार्ट लिस्ट हुए कैंडिडेट को ट्रेनिंग के लिए लेटर जारी किया जाता था

क्यों किया गया है बदलाव

Agniveer भर्ती में बदलाव करने के पीछे सबसे बड़ा कारण भीड़ को कम करना है। इसमें पहले बहुत से कैंडिडेट ऐसे होते थे जो फिजिकल में पास होते थे लेकिन एग्जाम में पास नहीं हो पाते थे इससे टाइम बहुत ख़राब होता था। लेकिन अब जो कैंडिडेट एग्जाम में पास होंगे उन्ही को बुलाया जायेगा। जिससे भीड़ कम होगी और एग्जाम पास किये हुए लोग ही फिजिकल के लिए आ पाएंगे। पहले अग्निवीर भर्ती के लिए काफी अधिक लागत लगती थी और बहुत से तैयारी करनी होती थी लेकिन अब जो एग्जाम में पास होंगे वो गिने चुने कैंडिडेट होंगे तो लागत भी कम होगी और भीड़ भी कम होगी इससे सरकार को प्रबंधन में भी दिक्कत नहीं आएगी।

अग्निवीर भर्ती कब होगी

Agniveer की भर्ती अब नए नियमो के आधार पर होगी तो इसके लिए फरवरी के मध्य में नयी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

आयु सीमा में बदलाव

अग्निवीर के लिए काफी टाइम से कोई भर्ती नहीं निकली है। पिछले कोरोना टाइम के बाद से कोई अग्निवीर भर्ती नहीं हो पाई है। और चार साल के लिए भर्ती की इस परियोजना के लिए देश में काफी विरोध भी हुआ था तो रक्षा मंत्रालय की तरफ से इसकी उम्र सीमा में बदलाव किया गया है। इसमें आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 साल कर दी गई है लेकिन अभी जो भर्ती होंगी उनके जो पहले आयु सीमा लागु थी वही लागु रहेगी। जो आयु सीमा में बढ़ोतरी की गई है वो इसके बाद लागु होगी

राज्य पुलिस में मिलेगा अग्निवीर का फायदा

अग्निवीर भर्ती में चार साल पूरा होने के बाद जो भी कैंडिडेट पुलिस की भर्ती के लिए आवेदन करते है उनको सरकार की तरफ से छूट प्रदान की जाएगी। पुलिस भर्ती में उनको अग्निवीर नौकरी का फायदा मिलेगा , नार्मल कैंडिट से पहले अग्निवीर कैंडिडेट को सेलेक्ट किया जायेगा।

Read More

Show More

Manoj Kumar

हरियाणा का रहने वाला हूँ और शुरू से ही लिखने का बड़ा शौख रहा है। नई नई चीजों के बारे में जानकारी लेना और इंटरनेट का कीड़ा बनना काफी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button