
BC SAKHI YOJANA – महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बीसी सखी योजना का आरम्भ 2020 में किया गया था। माननीय मुख्यमंत्री योगी अदितयनाथ जी के द्वारा इस योजना का सुभारम्भ किया गया था इस योजना का उद्देशय महिलाओ को घर से ही बैंकिंग से सम्बंधित सेवाएं मुहया करवाना है। इस योजना के तहत महिलाये डिजिटल माध्यम से घर से ही बैंकिंग के माध्यम से पैसे का लेन देन कर सकती है। सरकार के द्वारा जारी की गई इस योजना में महिलाये सभी प्रकार के बैंक से सम्बंधित कार्य पूर्ण कर सकती है।
बीसी सखी योजना में सरकार की तरफ से महिलाओ को पहले छह महीने तक चार हजार रूपये की राशि भी प्रदान की जाती है। इसके साथ ही बैंक से सम्बंधित लेन देन करने पर उनको इस योजना के तहत कमीशन भी दिया जाता है। जिससे उनकी कुछ प्रतिसत आय भी हो जाती है। इस योजना में सभी प्रकार के लेन देन डिजिटल माध्यम से होते है।
योजना का नाम | BC सखी योजना 2023 |
किसके द्वारा शुरू की गयी | UP Government |
लॉन्च की तारीक | 22 मई 2020 |
लाभार्थी | महिलाये |
उद्देश्य | महिलाओं को रोजगार प्रदान करना |
माध्यम | बीसी पे के द्वारा |
वर्ष | 2023 |
बीसी सखी एप डाउनलोड | CLICK HERE |
योजना की स्थिति | अभी चालू है |
वर्ष 2023 के लिए आवेदन | अभी चालू किया जाएगा |
Join Telegram | CLICK HERE |
BC SAKHI YOJANA BENEFITS
उत्तर प्रदेश योजना के तहत चलाई गई बीसी सखी योजना के तहत लगभग 60000 महिलाओ को रोजगार मिलने की संभावना है। इसके आलावा इस योजना के तहत महिलाओ को अन्य तरीको से भी आर्थिक सहायता दी जाती है जैसे की लेन देन करने पर उनको कुछ प्रतिसत कमिशन भी मिलता है सरकार की तरफ से उनको छह महीने में चार हजार रूपये की सहयता राशि भी दी जाती ह।
इस योजना में महिलाओ को मुफ्त में ट्रेनिंग भी दी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान चार हजार रूपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।
गांव के क्षेत्रों में महिलाओ को बैंकिंग से सम्बंधित लेन देन की जानकारी बहुत कम होती है। इस योजना के माध्यम से गांव के क्षेत्रों में महिलाओ को प्रशिक्षण दिया जायेगा जिससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
गांव में महिलाये घर से ही अपना रोजगार और बैंकिंग के कार्य कर सकेगी
बीसी सखी योजना कार्य कैसे करेगी
इस योजना के तहत जो भी सरकारी अफसर जुड़े है वो गांव में घर घर जाकर महिलाओ को इसके बारे में जानकारी देंगी। जिससे महिलाओ में जागरूकता आएगी।।
बीसी सखी योजना के तहत महिलाओ के बैंक अकाउंट खोले जायेंगे और उनको इसके बारे में सम्पूर्ण जानकरी प्रदान की जाएगी।
सभी महिलाये अपने बैंकिंग से सम्बंधित लेन देन घर से ही कर सके इसके लिए उनको पूर्ण रूप से ट्रेनिंग दी जाएगी।
इसके लिए हर महिला का अपना बैंक अकाउंट खुलवाना जरुरी होगा।

बीसी सखी योजना के लिए पात्रता
- उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी महिला का पांचवी पास होना जरुरी है।
- जो भी महिला इसके लिए आवेदन करती है वो उत्तर प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होनी जरुरी है
- इसके साथ ही महिला को थोड़ी बहुत फ़ोन और कंप्यूटर की जानकारी होना भी आव्यशक है ताकि बैंक अकाउंट अन्य कार्य को ठीक से ऑपरेट कर सके
- जो महिलाये निम्न वर्ग से आती है उन महिलाओ को प्राथमिकता दी जाती है।
- 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाये इसके लिए आवेदन कर सकती है इस योजना में महिलाओ को ₹50000 की धनराशि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदने के लिए दी जाती है।
- इसके साथ ही महिलाओ को हर महीने चार हजार की धनराशि मुहया करवाई जाती है छह महीने के लिए
UP BC Sakhi Yojana Important Document
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज होने जरुरी है जिनकी लिस्ट निचे दी गई है
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- हाई स्कूल की मार्कशीट
- निवास पत्र
- फ़ोन नंबर
- फोटोज
UP BC Sakhi Yojana online registration
जो भी महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती है वो महिला निचे दी गई जानकारी के आधार पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकती है
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर से बीसी सखी योजना की अप्प को इंसटाल करना होगा
- इसके बाद आपको इस अप्प को ओपन करना है
- इसमें आपको ओपन करने पर रजिस्टर करने के लिए कहा जाता है
- आपको इसमें अपना फ़ोन नंबर देकर रजिस्टर करना है फ़ोन नंबर पर एक ओटीपी आता है इसको वेरीफाई करना होगा
- रजिस्टर होने के बाद आपको इस अप्प में कुछ दिशा निर्देश देखने के लिए मिलते है और इसके निचे एक टिक का मार्क मिलता है
- इस पर क्लिक करके आपको नेक्स्ट बटन पर जाना है
- इसके बाद आपसे जो भी जानकारी मांगी जाती है वो पूर्ण करनी है
- सभी जानकारी पूर्ण रूप से भरने के बाद आप इसको सबमिट कर सकते है
यहाँ पर ध्यान रखे की आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही है नहीं तो आपका एप्लीकेशन फॉर्म रद्द हो जायेगा - जब तक आप फाइनल सबमिट नहीं करते है तब तक आप हर सेक्शन में अपनी जानकारी में बदलाव कर सकते है लेकिन एक बार आपने फाइनल सबमिट कर दिया तो आप इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकते है
- इस प्रकार आपका आवेदन पूर्ण हो जाता है
Read More
- Post Office Vacancy: पोस्ट ऑफिस में 8वी,10वी पास के लिए 90 हजार पद की बम्पर भर्ती
- Prithvi-2: भारत ने परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 की तैनात | अब चाइना की खैर नहीं
- LIC Scholarship: 10वीं,12वीं पास को मिल रही है 20 हजार की स्कॉलरशिप, ऐसे करे अप्लाई
- GST Registration 2023 : घर बैठे जीएसटी रजिस्ट्रेशन करे, यहाँ से करे अपना पंजीकरण
- Home Guard Vacancy: आ गई है होम गार्ड 3842 पदों की भर्ती, जल्दी से करे आवेदन
- Ayushman Card 2023: आयुष्मान कार्ड की नयी लिस्ट जारी