Career

BPSC : सिविल जज के 155 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी , जाने पूरी चयन प्रक्रिया

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से सिविल जज के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए कुल 155 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। भर्ती से सम्बंधित सभी जानकरी इस आर्टिकल में दी गई है इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े

BPSC की तरफ से सिविल जजों के लिए भर्ती के आवेदन जारी किये जा चुके है। इसमें कुल 155 पदों को भरा जाना है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है वो ऑनलाइन इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए https://www.bpsc.bih.nic.in/ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 27 फरवरी से लिंक एक्टिव होगा और इसके लिए अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है।

नयी अपडेट के लिए हमें टेलीग्राम और व्हाट्सअप ग्रुप पर फॉलो करे
Join Whatsapp Group Join Telegram Group
Recruitment Board   BPSC
Post Name civil judge
Total post 155
Online form date 27 फरवरी
Last date  27 मार्च
Post name  Bihar civil judge recruitment
Official website Click Here
Official Notification  Click Here

पदों की संख्या केटेगरी वाइज

  • जनरल केटेगरी – 61 पद
  • EWS केटेगरी – 15 पद
  • SC केटेगरी – 29 पद
  • ST केटेगरी – 2 पद
  • ओबीसी केटेगरी – 30 पद
  • बीसी केटेगरी – 18 पद

सिविल जज भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएट पूर्ण की होनी चाहिए , जिन लोगो की डिग्री पूर्ण हो चुकी है वो ही लोग इसके लिए आवेदन कर सकते है। जिन लोगो की पूर्ण नहीं हुई है या फाइनल में है वो इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते।

बीपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए आवेदनकर्ता की आयु सीमा

जो भी लोग इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है उनकी आयु सीमा कम से कम अठारह वर्ष पूर्ण की और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा में छूट सरकार के नियमो के अनुसार लागु होगी। और इसके साथ ही सभी वर्ग की महिलाओ को इस भर्ती में पांच वर्ष की छूट दी गई है।

सिविल जज भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

  • जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है उनके लिए ये जानना बहुत ही जरुरी है की इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या होने वाली है।
  • इसमें आपका सबसे पहले प्री एग्जाम होगा जिसमे पास होने के बाद आपको मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे
  • इसके बाद आपका इंटरव्यू होगा।
  • प्री एग्जाम में जो लोग जनरल केटेगरी में आते है उनके कम से कम 45 फीसदी पासिंग मार्क होने चाहिए और जो लोग आरक्षित वर्ग में आते है उनके लिए 40 प्रतिशत अंक लाना जरुरी है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए जो आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है उसकी लिस्ट निचे दी गई है आवेदन शुल्क आप ऑनलाइन नेटबैंकिंग, डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते है।

  • जनरल – 600 रूपये
  • बिहार राज्य के SC / ST वर्ग – 150 रूपये
  • बिहार राज्य की महिलाओ के लिए – 150 रूपये
  • विकलांग वर्ग – 600 रूपये

आवेदन कैसे करे

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको बिहार सिविल सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इस वेबसाइट पर आपको लिंक 27 फरवरी को मिलेगा
  • इस लिंक पर आपको जाना है। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना है।
  • रजिस्ट्रेशन करते टाइम जो भी जानकारी मांगी जाती है वो पूर्ण करने के बाद आपको डॉक्मेंट अपलोड करने होते है और जो भी आवेदन शुल्क माँगा गया है वो भरना है।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करना है और इसका प्रिंट निकाल लेना है

अन्य खबरे पढ़े

 

Show More

Manoj Kumar

हरियाणा का रहने वाला हूँ और शुरू से ही लिखने का बड़ा शौख रहा है। नई नई चीजों के बारे में जानकारी लेना और इंटरनेट का कीड़ा बनना काफी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button