Cricket Live IND vs NZ: शनिवार को खेले गये दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुये ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से बुरी तरह से हरा दिया है। आपको बता दें की भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 दिवसीय वनडे मैचों की शृंखला को भारत ने अपने नाम कर लिया है। भारत इस शृंखला में 2-0 से जीत चूका है।
भारत के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी और धुआंधार बल्लेबाजी करते हुये मैच को अपने नाम कर लिय। इससे पहले मैच की शुरुआत में बल्लेबाजी करते हुये 34.3 में 108 रन बना दिए थे। लेकिन भारत ने न्यूजीलैंड को इतने पर ही समेट दिया था। भारत के गेंदबाजों की बात करें तो हार्दिक पांड्या 2/16, मोहम्मद शमी 3/18, वाशिंगटन सुंदर 2/7 प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों में ग्लेन फिलिप्स ने 52 गेंद खेली और 36 रन की भागीदारी निभाई। जिसमे 5 चौके भी शामिल है। वहीं माइकल ब्रेसवेल ने 22 रनों की भागीदारी की। माइकल ब्रेसवेल ने 30 गेंदे खेली जिसमे उन्होंने 4 चौके लगाये।
इसे भी पढ़ें: India vs New Zealand ODI: Shubman Gill का तूफ़ान | हिला डाले कीवी | और लगा डाली डबल सेंचुरी
इसके भारत की बल्लेबाजी करने का नंबर आया। भारत ने न्यूजीलैंड के स्कोर का पीछा करते हुये 20.1 ओवर में ही 111 रन बना दिए और मैच को अपने नाम कर लिया। इस मैच को जितने के साथ ही भारत ने एक अतिहास भी रच दिया क्योकि न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी मैच में इतनी ज्यादा गेंदे शेष बची हो ये पहली बार हुआ है। भारत ने इस मैच में 179 गेंदे शेष रहते हुये ही न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज।
इसे भी पढ़ें: Hockey World Cup: जर्मनी और बेल्जियम के बीच खेला गया ड्रा मैच
भारत के बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा ने 51 रन बनाये जिसमे उन्होंने 50 गेंदे खेली जिसमे 7 चौके और 2 छक्के लगाये। शुभमन गिल ने 40 रन बनाये जिसमे उन्होंने 53 गेंदे खेली जिसमे उन्होंने 6 चौके लगाये। भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के स्कोर को बड़े मजे से चटखारे लेते हुये पार किया। लेकिन प्रचंड जीत के साथ इतिहास रच दिया।