CRPF Recruitment 2023: CRPF यानि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 2023 के लिए ASI (सहायक उप निरीक्षक) और HC (हेड कांस्टेबल) के पदों की भर्ती के लिये आवेदन निकाले है। CRPF की इन पदों की भर्ती लिए पंजीकरण 4 जनवरी 2023 से शुरू होकर 25 जनवरी 2023 चलेंगे। ऐसे में जो भी अभ्यार्थी CRPF यानि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में इन पदों के लिए भर्ती होना चाहता है उसको उपरोक्त तिथि के अंदर अपना पंजीकरण करना होगा।
CRPF Recruitment 2023
कितने पदों की भर्ती होनी है।
CRPF यानि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में ASI (सहायक उप निरीक्षक) के लिये 143 पदों के लिए और HC (हेड कांस्टेबल) के लिये 1315 पदों लिये भर्ती होनी है।
CRPF Recruitment 2023 के लिए जरुरी योग्यता
CRPF में दोनों पदों की भर्ती लिये उम्मीदार की आयु 25 साल है। लेकिन सरकार की तरफ से मिलने वाली आयु छूट लागु रहेगी। उम्मीदवार मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वी पास होना अनिवार्य है।
कैसे करेंगे आवेदन और परीक्षा स्ट्रक्चर क्या होगा।
आवेदन करने वाले प्रतिभागियों का कंप्यूटर टेस्ट लिया जायेगा। उसमे पास होने वाले कंडीडेट का स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। डॉक्यूमेंट वेरीफाई किये जायेंगे। जनरल, ओबीसी के लिए 100 रूपए और एससी, एस टी, एक्स सर्विसमैन और महिलाओं के लिये कोई फीस नहीं है। फीस किसी भी UPI के द्वारा पंजीकरण के समय जायेगी।
इसे भी पढ़ें: SSC GD Constable Exam: एडमिट कार्ड जारी – यहां देखें अपना कार्ड
एलिजिबल कंडीडेट 4 जनवरी 2023 से अपना पंजीकरण CRPF की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। कंडीडेट को एक फोटो, जरूरी दस्तावेज और अपना हस्ताक्षर फार्म भरने के दौरान अपलोड करना होगा। पंजीकरण 25 जनवरी 2023 तक चलेंगे। इच्छुक कंडीडेट इस दौरान अपना नामांकन करवा सकता है। अधिक जानकारी के लिये crpf.gov.in पर विजिट जरूर करें।