News

Dhanteras 2021 : धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिये

Dhanteras 2021 : धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिये

Dhanteras 2021 : धनतेरस को धनत्रयोदशी या धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहा जाता है। भगवान धन्वंतरि भगवन विष्णु के अवतार है और उन्हें आयुर्वेद का भगवन भी कहा जाता है। Dhanteras के दिन उनका पूजन किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवन धन्वंतरि ने ही मानव जाती को आयुर्वेद का ज्ञान दिया था। क्या आपको पता है की धनतेरस (Dhanteras 2021) को साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन बहुत सी चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। अब अगर आप सोच रहे हो कि धनतेरस के दिन आपको क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं, तो हम आपको इस लेख में कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं।

झाड़ू – Broom – Dhanteras 2021

पौराणिक कथाओं के अनुसार धनतेरस (Dhanteras 2021) के दिन अपने घर को साफ सुथरा रखने से घर में सुख और समृद्धि आती है। धनतेरस के त्यौहार पर झाड़ू जरूर खरीदनी चाहिये क्योंकि झाड़ू खरीदने का मतलब है की आप साल भर घर को और अपने जीवन को साफ सुथरा रखेंगे।

नया बैंक खाता खोलें – Open a new bank account – Dhanteras 2021

धनतेरस के दिन नया बैंक अकाउंट जरूर खोलना चाहिये। व्यापारियों को शाम के समय लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिये क्योंकि ये दिन उनके लिए बहुत ही शुभ होता है।

गोमती चक्र – Gomti Chakra – Dhanteras 2021

गोमती चक्र एक खास तरह का समुद्री घोंघा होता है। हिन्दू धर्म में ऐसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। गौमती नदी में मिलने के कारण इसका नाम गौमती चक्र पड़ा था। शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है की गौमती चक्र धन-दौलत, सुख, सेहत और सफलता को लाता है और घर में बच्चो की रक्षा का काम करता है।

और अधिक पढ़े -:

लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदें – Buy the idol of Lakshmi-Ganesh – Dhanteras 2021

धनतेरस (Dhanteras 2021) के दिन लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। जरूरी नहीं है की आप सोने चंडी की मूर्ति खरीदें। आप मिटटी की मूर्ति भी खरीद सकते हैं।

सोना या चांदी – Gold or Silver = Dhanteras 2021

परम्परा के अनुसार धनतेरस के दिन सोने चंडी के आभुषण खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है।

बर्तन – Utensils – Dhanteras 2021

धनतेरस के दिन ताम्बे के बर्तन खरीद कर उन्हें पूर्व दिशा की तरफ घर में रखना चाहिये। ऐसा करना बहुत शुभदायक माना जाता है।

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिये? | What not to buy on the day of Dhanteras?

स्टील और प्लास्टिक की चीजें | Steel and plastic items

धनतेरस के दिन स्टील और प्लास्टिक की चीजों को कभी भूलवश भी नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि इस दिन प्लास्टिक या स्टील से बनी चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है।

एल्युमिनियम और लोहे की चीजें | Aluminum and iron items

धनतेरस (Dhanteras 2021) के दिन एलुमिनियम कभी नहीं खरीदना चाहिये। एल्युमिनियम खरीदना आपको मुश्किलों में डाल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव होता है इसलिये इसे खरीदने से मना किया जाता है। ऐसी प्रकार से लोहा भी शनिदेव का प्रतीक होता है। तो लोहे के सामान भी कभी नहीं खरीदने चाहिये।

काले रंग की चीज | Black thing

धनतेरस के दिन काले रंग का कोई भी सामान खरीदना या घर लेकर आना अशुभ माना जाता है।

नुकीली चीजें | Sharp things

धनतेरस के दिन कोई भी नुकीली चीज नहीं खरदनि चाहिये जैसे की सुई है या फिर कोई और नुकीली चीज। कहा जाता है की नुकीली चीज घर में अशांति का कारण बनती हैं।

आपको हमारा  Dhanteras 2021 का ये लेख कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताना और ऐसी ही बेहतरीन जानकारियों वाली पोस्ट रोजाना पढ़ने के लिये हमें फॉलो करना ना भूलें। धन्यवाद

 

Show More

Manoj Kumar

हरियाणा का रहने वाला हूँ और शुरू से ही लिखने का बड़ा शौख रहा है। नई नई चीजों के बारे में जानकारी लेना और इंटरनेट का कीड़ा बनना काफी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button