E Shram card : श्रम कार्ड लिस्ट के 1000 रूपये जारी हो चुके है। इस तरीके से चेक करे लिस्ट में अपना नाम
जिन लोगो का श्रम कार्ड बना हुआ है उनके खाते में पैसे आने शुरू हो चुके है। अगर आपके खाते में पैसे नहीं आये है तो इसके लिए आपको क्या करना है इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है।
E Shram card – भारत सरकार के द्वारा जो लोग असंघटित क्षेत्रों में कार्य करते है उनके लिए श्रम कार्ड योजना के तहत कार्ड बनाये गए है और इस योजना के तहत लोगो को आर्थिक सहायता मुहया करवाई जाती है। लाखो लोग इस श्रम कार्ड योजना के तहत जुड़े हुए है और सरकार की तरफ से इनको हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
श्रम कार्ड धारक को बारह अंको का एक नंबर जारी किया जाता है। और इस श्रम कार्ड के जरिये इन लोगो को आर्थिक रोजगार भी उपलब्ध करवाया जाता है। एक श्रम कार्ड के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और किसी भी स्थाई रोजगार नहीं होने पर बनाया जाता है। इसके पात्र को सरकार की तरफ से सहायता दी जाती है। और उनके परिवार में पढाई करने वाले लड़की या लड़के को छात्रवृति भी प्रदान की जाती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में श्रम कार्ड धारको के अकाउंट में हजार रूपये की धनराशि का भुगतान किया जा रहा है। अगर आप भी श्रम कार्ड धारक है तो आपको भी अपना अकॉउंट चेक करना चाहिए हो सकता है की आपके खाते में पैसे आ चुके हो। खाते में पैसे किस प्रकार चेक करने है इसकी पूरी जानकारी निचे दी गई है।
E Shram card Benefits
- भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही श्रम कार्ड योजना में करोड़ो मजदुर वर्ग जुड़ा हुआ है। सरकार के द्वारा हर महीने श्रम कार्ड लाभार्थी को भरण पोषण भत्ता दिया जाता है। जिसमे हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है
- श्रम कार्ड धारक को इस योजना में निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल जाती है। जिससे बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए उनको परेशानी नहीं होती है।
- जिन लोगो का नाम श्रम कार्ड योजना से जुड़ा है उन लोगो को सरकार की तरफ से परिवार में पढ़ रहे बच्चो को छात्रवर्ती प्रदान की जाती है। जिससे उनकी पढाई में कोई दिक्क्त नहीं आती है।
- श्रम कार्ड धारक की आयु सीमा 60 वर्ष से अधिक होने पर सरकार की तरफ से तीन हजार रूपये महीना की पेंशन राशि दी जाती है।
- किसी भी दुर्घटना में श्रम कार्ड धारक को हुए नुकसान या मौत होने पर श्रम कार्ड योजना के तहत बीमा राशि प्रदान की जाती है।
नयी अपडेट के लिए हमें टेलीग्राम और व्हाट्सअप ग्रुप पर फॉलो करे |
Join Whatsapp Group Join Telegram Group |
श्रम कार्ड के तहत लाभार्थी
देश में श्रम कार्ड योजना के तहत लाखो लोग जुड़े हुए है। इनमे जो भी विभाग इससे जुड़े है जिनके माध्यम से श्रम कार्ड के पैसे आपके अकाउंट में आते है उनकी पूरी लिस्ट निचे दी गई है। श्रम कार्ड योजना के तहत उन लोगो को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जो लोग असंघटित वर्ग से जुड़े है। इसमें बढही, कुम्हार , बेलदार और अन्य वर्ग भी शामिल है। इन लोगो को सरकार की तरफ से कार्ड बना कर दिया गया है। जिससे इनको अथिक सहायता मिलती है।
- श्रम मंत्रालय
- राज्य सरकार
- डाक विभाग
- असंगठित श्रम
- यूआईडीएआई
- एनपीसीआई
E Shram card के लिए ई केवाईसी कैसे करवाए
श्रम कार्ड धारक को अपने खाते में पैसे लेने के लिए ई केवाईसी करवाना बेहद ही जरुरी है। ई केवाईसी करवाने के बाद ही आपके खाते में श्रम कार्ड के 1000 रूपये भरण पोषण भत्ते के रूप में मिलते है। जिन लोगो का ई केवाईसी अपडेट नहीं हुआ है उनका पैसा अभी तक जारी नहीं हुआ है। और जब तक इनकी ई केवाईसी पूरी नहीं होगी इनके अकाउंट में पैसे जारी भी नहीं होंगे, जितनी जल्दी हो सके अपने श्रम कार्ड खाते में ई केवाईसी को अपडेट करवाए इसके लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ई केवाईसी अपडेट करवाना होगा।
E Shram Card List 2023 कैसे चेक करे
- आपका श्रम कार्ड अगर बन चूका है तो आपको ई केवाईसी अपडेट जरूर करवा लेना है।
- श्रम कार्ड की लिस्ट को चेक करने के लिए आपको श्रम कार्ड की अधिकारक वेबसाइट https://eshram.gov.in पर विजिट करना है।
- इसके बाद आपको होमपेज पर श्रम कार्ड लिस्ट 2023 का ऑप्शन मिलता है। जिस पर आपको क्लिक करके नए पेज पर जाना होगा
- नए पेज पर आपको अपने श्रम कार्ड नंबर से लॉगिन करना होता है। और इसके बाद आपके सामने आपके खाते की पूरी जानकारी मिल जाती है।
- इसमें जितने भी समय में आपके खाते में पैसे जारी किये गए है उसकी पूरी लिस्ट आप देख सकते है ।
- इसके साथ ही आप इस लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते है।
E Shram card website E Shram card Self Registration Update E KYC Check Payment List 2023 |