News

Earthquake in Delhi : भूकंप के झटको से थर्राया दिल्ली , उत्तराखंड में भी आये भूकंप के झटके

Earthquake in Delhi – दोपहर के करीब ढाई बजे आये भूकंप के झटको से दिल्ली , उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड में अफरा तफरी मच गई। भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई जा रही है। देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किये गए है। इसमें उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश और दिल्ली शामिल है।

दोपहर में आया भूकंप

देश की राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके करीब 2 बजकर 28 मिनट पर महसूस किये गए। ये भूकंप 5.8 की तीव्रता का बताया जा रहा है। दिल्ली में आये भूकंप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालाँकि भूकंप के इन झटको से कोई नुकसान होने की खबर अब तक नहीं आई है। लेकिन भूकंप के झटके इतने तेज थे की लोगो को अपने घरो और ऑफिस तक में महसूस हुए। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक भूकम का केंद्र नेपाल में जमीन के दस किलोमीटर निचे बताया जा रहा है।

5 जनवरी को भी दिल्ली में आया था भूकंप

आज जो भूकंप दिल्ली में आया है। ये 5.8 की तीव्रता का था लेकिन पांच जनवरी को जो भूकंप दिल्ली में आया था वो 5.9 की तीव्रता का था। इसमें दिल्ली निवासियों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किये थे। और पांच जनवरी को आये भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था।

नेपाल और उत्तर प्रदेश में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड और नेपाल में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन नेपाल में कुछ जगह घर गिरने की खबरे आ रही है

Read More

Show More

Manoj Kumar

हरियाणा का रहने वाला हूँ और शुरू से ही लिखने का बड़ा शौख रहा है। नई नई चीजों के बारे में जानकारी लेना और इंटरनेट का कीड़ा बनना काफी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button