News

Exam News : परीक्षा में नकल करते पकडे जाने पर अब नहीं दे पाएंगे दस साल परीक्षा, नए नियम लागु

Exam News – सरकारी भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार ने कड़ा रुख अखित्यार कर लिया है। अब जो भी उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में नकल करते पकड़ा जाता है उसके लिए जेल की सजा तो है ही साथ में ही दस साल के लिए एग्जाम देने के लिए भी बैन कर दिया जायेगा। बहुत से लोग ऐसे है जो पैसे का लेनदेन करके पेपर को लीक करवाते है और जो लोग मेहनत करते है उनके लिए समस्या खड़ी कर देते है। बिना मेहनत की ही लोग परीक्षा में पास होकर नौकरी पा लेते थे लेकिन अब सरकार की तरफ से इसके लिए कड़ी करवाई की जा रही है

एग्जाम चीटिंग विरोधी नियम

हाल ही में हुए उत्तराखंड पटवारी की परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में सरकार अब नया कानून लाने जा रही है। अब जो भी कैंडिडेट एग्जाम में चीटिंग करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ करवाई के साथ दस साल तक उत्तराखंड राज्य में किसी भी भर्ती में एग्जाम नहीं दे सकेगा। इससे नकल करने वालो पर लगाम लगेगी। और जो लोग मेहनत करते है। उनके लिए अच्छी खबर है। उनका सिलेक्शन अब उनकी मेहनत पर होगा। उनके द्वारा की गई मेहनत अब सफल होगी।

उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई

उत्तराखंड सरकार की और से की गई पटवारी भर्ती में पेपर लीक के मांमले को लेकर कड़े कदम उठाये जा रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है की अगर कोई भी परीक्षार्थी अगर पेपर में नकल करते पकड़ा जाता है तो वो अगले दस साल तक उत्तराखंड राज्य में कोई भी सरकारी एग्जाम नहीं दे पायेगा। पीछे कई महीने में पेपर लीक के मांमले सामने आने से सरकार के द्वारा ये कड़े कदम उठाये जा रहे है।

नकल विरोधी कानून की पूरी जानकारी

उत्तराखंड राज्य में जो पटवारी की परीक्षा हुयी थी उसमे कुछ लोगो ने पेपर लीक कर दिया था। इससे सरकार की परेशानी बढ़ गई। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने फैसला लिया है की अब नकल विरोधी कानून लाया जायगा। जिसमे अगर कोई व्यक्ति इस प्रकार के पेपर लीक मामले में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त करवाई होगी साथ में ही जेल की सजा और जो परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा जाता है उसके खिलाफ करवाई और दस साल के लिए किसी भी सरकारी एग्जाम में बैन लगा दिया जायेगा और जो लोग पेपर लीक करवाते है उनके खिलाफ भ्र्ष्टाचार का मामला दर्ज करके उसकी सम्पति को जपत किया जायेगा

मुख्यमंत्री धामी का ट्वीट्स

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर पर ट्वीट्स करके कहा है की जहा पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा वहा पर सरकार के द्वारा सख्त करवाई की जाएगी। पेपर लीक करने वालो के खिलाफ सख्त करवाई होगी। उनके खिलाफ भ्रस्टाचार के मामले दर्ज किये जायेंगे। उनकी सम्पति जप्त की जाएगी।

Read More

Show More

Manoj Kumar

हरियाणा का रहने वाला हूँ और शुरू से ही लिखने का बड़ा शौख रहा है। नई नई चीजों के बारे में जानकारी लेना और इंटरनेट का कीड़ा बनना काफी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button