News

मुँह के छाले ठीक करने के घरेलु उपाय | Home Remedies For Mouth Ulcers in Hindi

Home Remedies For Mouth Ulcers : मुंह के छाले (Munh ke Chhale – Mouth Ulcer) सुनने में भले ही आपको छोटी समस्या लगे, लेकिन यह परेशान बहुत करती है। मुंह के छाले बहुत तकलीफदेह हो सकते हैं। इसके साथ ही आपको खाने और बोलने में दिक्कत की वजह बन सकते हैं। मुंह के छाले या माउथ अल्सर (Mouth Ulcer) क्या होते हैं? असल में मुंह के अंदरुनी भाग में होने वाले से छोटे छालों को माउथ अल्सर या मुहं के छाले कहा जाता है। मुहं के छले होने के बहुत सरे कारन होते है। इस पोस्ट में आपको बताएँगे की मुहं के छाले होने के क्या कारण होते है और इन्हे कैसे घरेलु उपायों की मदद से ठीक कर सकते हैं।

मुँह का छाला क्या होता है | What is Mouth Ulcer in Hindi?

आयुर्वेद में मुँह के छालों की समस्या को मुखपाक कहते है। अधिक तीखा खाने से, पेट में खराबी होने या फिर कब्ज की समस्या होने पर मुँह में छले हो जाते हैं। इसमें जलन तथा कुछ भी खाने में बहुत कठिनाई होती है। मुँह में छाले पित्त दोष होने के कारण होता है। आयुर्वेदिक उपचार के द्वारा पित्त दोष को संतुलित करके छालों को बिलकुल ठीक किया जा सकता है। मुँह के छाले आकर में भी दो प्रकार के होते है और होने के कारण के हिसाब से भी दो प्रकार के होते हैं। इनमे पहला होता है एप्थस छाले और दूसरे बुखार के छाले।

Mouth Ulcers

इसे भी पढ़ें26 जनवरी पर जारी होंगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वी क़िस्त की राशि

मुंह के छाले होने के कारण क्या हैं | What are the causes of Mouth Ulcer in Hindi?

मुंह में छाले होने के पीछे बहुत सारी वजह हो सकती हैं। अधिकांश लोग मुंह के छाले होने का कारण जाने बिना ही उसकी दवा या घरेलू उपाय खोजने लगते हैं। लेकिन सबसे पहले छाले होने के कारण जो जानना जरूरी होता है। मुहं में छले निम्न कारणों से हो सकते हैं :

  1. पेट में गर्मी होने पर।
  2. डिहाइड्रेशन होने के कारण।
  3. विटामिन बी और सी की कमी होने पर।
  4. ज्यादा मानसिक तनाव होने के कारण।
  5. मसालेदार और तला मसालेदार भोजन ज्यादा मात्रा में करने पर।
  6. मुंह की सफाई ठीक तरीके से नहीं करने पर।
  7. महिलाओं में मासिक धर्म के समय होने वाले हार्मोन्स में बदलाव के कारण।
  8. एस्पिरिन या एल्कोहल के उपयोग के कारण।
  9. कब्ज की समस्या होने पर।
  10. रोग प्रतिरोधक छमता के कम होने पर।
  11. आंतो के रोगों के कारण।

मुँह के छाले ठीक करने के घरेलु उपाय | Home Remedies For Mouth Ulcers in Hindi

मुहं में होने वाले छालों से इंसान का जीना दूभर हो जाता है। छाले होने के कारण ना तो कुछ ठीक से खाया जाता है और ना ही ठीक से बोला जाता है। आइये देखते है की मुहं में होने वाले छालों को घरेलु नुस्खों की मदद से कैसे ठीक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : 8 घंटे नींद नही ली तो क्या होगा जानते हो? Lack Of Sleep Signs In Hindi

लहसुन का इस्तेमाल करके मुहं के छाले ठीक करें | Using Garlic Home Remedies For Mouth Ulcers in Hindi

छालों के इलाज के लिए लहसुन बहुत ही कारगर माना जाता है। दो से तीन लहसुन की कलियां लेकर उनका एक पेस्ट बना लीजिये। अब इस पेस्ट को जहाँ जहाँ छाले हुए हैं उन जगहों पर लगायें। लगाने के 15 मिनट बाद साफ़ पानी से धो लीजिये। लहसुन में मौजूद एंटी-बायोटिक गुण छालों को जल्दी ठीक होने में मदद करता है।

कथ्थे के उपयोग से ठीक करें मुहं के छाले | (Black Catechu : Home Remedies for Mouth Ulcers in Hindi)

कत्था मुँह के छालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। कत्था, मुलेहठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुँह के छालों पर लगाएँ। इसके अलावा अमरूद के मुलायम पत्तों में कत्था (Black Catechu) मिलाकर उसे पान की तरह चबाएँ। ऐसा करने पर आपको मुहं के छालों में शीध्र आराम मिलता जायेगा।

इसे भी पढ़ें :  ट्रेक्टर खरीदने पर मिलेगी अब 50% की सब्सिडी, यहाँ जानिए कैसे मिलेगी सब्सिडी

नारियल के तेल से ठीक करें मुहं के छाले | (Coconut Oil : Home Remedies for Mouth Ulcers in Hindi)

नारियल तेल (Coconut Oil) छालों से होने वाली सूजन को कम करने में मदद करेगा। नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक छालों से होने वाले दर्द से दिलाने में मदद करते है। आपको करना यह होगा कि नारियल तेल को छालों पर लगाना होगा। मुंह के छालों से जल्दी राहत पाने के लिए दिन में 3-4 बार इसे लगाना हैं। छालों में आपको आराम मिल जायेगा।

शहद और इलायची से मुँह के छालों का उपचार | Honey and Cardamom : Home Remedies for Mouth Ulcers in Hindi

  • मुंह के छालों को ठीक करने के लिए आप शहद का उपयोग भी कर सकते हैं।
  • इसके लिए शहद और इलायची का पाउडर मिलाकर एक मिश्रण बनाएं।
  • इस मिश्रण को सीधे छालों पर 2-3 दिनों तक लगाएँ।
  • ऐसा करने से आपको मुहं में होने वाले छालों से छुटकारा मिल जायेगा।

 

  • अगर आपको ऊपर दिये गये नुस्खों से मुहं के छालों में कोई आराम नहीं मिल रहा है
  • तो आपको मुहं के डॉक्टर को दिखाकर एक बार चेक जरूर करवाना चाहिये।
  • हो सकता है आप जिन्हे नार्मल मुहं के छाले समझ रहे हो
  • वो किसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा कर रहे हों।

 

Show More

Manoj Kumar

हरियाणा का रहने वाला हूँ और शुरू से ही लिखने का बड़ा शौख रहा है। नई नई चीजों के बारे में जानकारी लेना और इंटरनेट का कीड़ा बनना काफी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button