मोटापा कम करने (वजन घटाने) के असरदार घरेलू उपाय – Effective home remedies to reduce obesity (weight loss)
आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में इंसान के शरीर मे बहुत सी बीमारियों ने घर कर लिया है। मोटापा इस समय सबसे बड़ी बीमारी के रूप में उभर रही है। इस मोटापे के कारण शरीर मे ओर बहुत से रोग उत्पन्न होने लगते है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत देश का हर दसवां इंसान मोटापे से परेशान है। ऐसे में व्यक्ति खुद को फिट रखने के लिए तरह तरह के उपाय अपनाते हैं।
लंबे समय तक जिम में बिताते हैं। इधर उधर से सलाह लेते हैं। यहां तक कि कुछ लोग तो surgery का सहारा भी लेते हैं। आज इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको कही जाने की जरूरत नही है क्योंकि यहां हम आपको कुछ मोटापा कम करने (वजन घटाने) के असरदार घरेलू उपाय (Effective home remedies to reduce obesity, weight loss) बताने जा रहे हैं। उम्मीद है आपको इस लेख से कुछ ना कुछ अवश्य सीखने को मिलेगा।
सबसे पहले जानते है मोटापा क्या है? – What is Obesity?
जब एक इंसान के शरीर का वजन उसके सामान्य वजन से अधिक हो जाता तो उसे मोटापा कहते हैं। इंसान का वजन उसकी लंबाई के हिसाब से ही होना चाहिये। आप रोजाना भोजन में जितनी कैलोरी कहते हो तो उसको खर्च करना भी जरूरी होता है।
अगर आप उस खाई हुई कैलोरी को खर्च नही करेंगे तो बची हुई कैलोरी फैट के रूप में आपके शरीर मे ही जमा हो जाती है। इसी फैट के कारण शरीर का वजन बढ़ जाता है जिसे हम मोटापा कहते हैं।
मोटे होने का कारण क्या होता है – What is Obesity Causes
Over Weight वाले व्यक्तियों के शरीर में अत्यधिक मात्रा में Toxins (चर्बी) जमा हो जाती है। यह शरीर में धीरे-धीरे करके गलत दिनचर्या, प्रदूषण और अपच के कारण जमा होती रहती है। शरीर का वजन बढ़ने के नॉर्मली दो-तीन कारण होते हैं।
1.) खान-पान सही ना होना यानी पौस्टिक आहार ना लेकर उल्टा सीधा कुछ भी कहा लेना।
2.) शरीर की गतिशीलता में कमी आने पर जैसे दिन भर बैठे रहना, कोई शारीरक कार्य ना करना आदि।
3.) मोटापा जेनेटिक कारण से भी हो सकता है। जैसे आपके परिवार में अगर कोई सदस्य मोटापा से पीड़ित है
तो उसकी आने वाली पीढ़ी को भी मोटापा होने की संभावना रहती है।
और अधिक पढ़े -:
मोटापा के लक्षण क्या हैं? – What is Symptoms of obesity in hindi
इंसान के मोटा होने पर शरीर मे दूसरी बीमारियां भी आ जाती है। यदि किसी इंसान को आने शरीर मे नीचे दिये ये 5 लक्षण नज़र आए, तो उसे अपना हेल्थचेकअप जरूर कराना चाहिए क्योंकि ये मोटापा के संकेत हो सकते हैं। समय रहते अगर इस पर कंट्रोल नही किया जाये तो आगे चलकर स्वास्थ्य के लिये खतरा भी बन सकता है।
1.) सांस फूलना
इंसानी शरीर के मोटे होने का प्रमुख लक्षण है सांस फूलना। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो डॉक्टर के साथ कंसल्ट जरूर करें।
2.) अधिक पसीना आना
यदि किसी व्यक्ति को अधिक पसीना आता है, तो उसे इसे नजरअंदाज बिल्कुल नही करना है
बल्कि इसे गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि यह मोटापा का संकेत हो सकता है। इस लक्षण में भी आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिये।
3.) सोते समय खर्राटे आना
अक्सर, कुछ लोगों को सोते समय खर्राटे आते हैं, जिसकी वजह से उनके आस-पास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपने भी आने आसपास बहुत से लोगों को देखा होगा या फिर अपने घर मे भी देखा होगा
कि वे लोग सोते समय बहुत तेज खर्राटे लेते हैं। इन खर्राटों को नार्मल नही समझना चाहिये बल्कि खर्राटे से पीड़ित लोगों को अपना हेल्थचेकअप कराना चाहिए क्योंकि यह मोटापा का लक्षण हो सकता है।
4.) हर समय थकान महसूस होना
बहुत से व्यक्ति ऐसे होते है जो हर समय थके थके से रहते है। वे हल्का सा भी काम करते हैं तो तुरंत थक जाते हैं। हो सकता है कि कुछ लोग इसे गंभीरता से न लें, लेकिन उनका ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
ऐसी स्थिति में उन्हें मेडिकल सहायता लेनी चाहिए ताकि संभावित खतरों को रोका जा सके। क्योंकि इसका एक बड़ा कारण मोटापा भी हो सकता है।
5.) कमर और जोड़ों में दर्द होना
यदि किसी व्यक्ति को अचानक से कमर और जोड़ों में दर्द शुरू हो गया है ओर सप्ताह भर से ज्यादा हो गया है। तो इस परिस्थिति में भी आपको मोटापा हो सकता है। इसकी सूचना अपने डॉक्टर को देनी चाहिए ओर खुद से भी कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए।
और अधिक पढ़े -:
मोटापा कम करने (वजन घटाने) के असरदार घरेलू उपाय – Effective home remedies to reduce obesity (weight loss)
1.) निम्बू ओर शहद से मोटापा कम करें – Reduce obesity with lemon and honey
एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है कि आप अपने दिन की शुरुआत एक गिलास पानी के साथ करें। ये बहुत जरूरी होता है और सभी को रूटीन में पीना भी चाहिये। इसके बाद आप गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर पी सकते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा। इससे आपके शरीर की चर्बी धीरे धीरे काम होने लगेगी। ये सबसे आसान और असरदायक घरेलू उपाय है मोटापा कम करने का।
2.) दालचीनी से मोटापा कम करें – Reduce obesity with Cinnamon
- शहद की तरह दालचीनी भी कई औषधीय भरी हुई है।
- आपको बता दें कि दालचीनी में रोगाणुरोधी और एंटीपैरासिटिक गुण मौजूद होते हैं।
- इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं,
- जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
- दालचीनी में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता भी होती है।
- यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और इंसुलिन फंक्शन में सुधार करने में मदद कर सकता है
- जिससे Weight Loss में सहायता मिल सकती है।
3.) अदरक से घटायें वजन – lose weight with ginger
- अदरक हर घर की रसोई में उपलब्ध होती है।
- अदरक गुणों का खजाना होती है।
- आयुर्वेद के अनुसार अदरक मेटाबॉलिज्म को 20 प्रतिशत तक बढ़ा देता है।
- इसके साथ ही यह पेट को स्वस्थ रखता है
- जिससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम होने में मदद।मिलती है।
- इसके लगातार सेवन करने से आपका वजन कम होने के साथ साथ
- आपका पूरा शरीर भी स्वस्थ बना रहता है।
4.) निम्बू से मोटापे का ईलाज – Obesity treatment with lemon
- निम्बू के औषधीय गुणों को कौन नही जानता।
- आपने अक्सर देखा होगा
- कि लोग अपना वजन कम करने के लिए नींबू पानी पीते हैं
- क्योंकि ये कई गुणों से भरपूर होते हैं।
- नींबू में कैलोरीज की मात्रा बेहद कम होती है।
- ऐसे में इसका सेवन फायदेमंद है।
- साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करता है।
- वैसे निम्बू का सेवन बिना मोटापे के भी करना चाहिये
- क्योंकि स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक रहता है।
डिस्क्लेमर ये पोस्ट आपको कैसी लगी इसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताये। ओर आपको लगता है की इस पोस्ट में कुछ सुधार की जरुरत है। तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर कमेंट करे हम इसको सही करने का पूरा प्रयास करेंगे। |