Career

HPSC Mining Officer: हरियाणा माइनिंग डिपार्टमेंट भर्ती 2023 , यहाँ से ले पूरी जानकारी

HPSC – हरियाणा सरकार की तरफ से खनन विभाग में माइनिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन जारी कर दिए गए है। जो भी लोग हरियाणा में भर्ती के लिए इंतजार कर रहे है उनके लिए खुशखबरी है। वो इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए आठ फरवरी से आवेदन शुरू होने वाले है। और इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। भर्ती से सम्बंधित सभी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

हरियाणा लोक सेवा आयोग भर्ती की जानकारी

डिपार्टमेंट का नाम हरियाणा लोक सेवा
पद का नाम माइनिंग ऑफिसर
पदों की संख्या 12
जनरल के पद 7
बीसी के पद 2
ST / ST 2
EWS 1
आधिकारिक वेबसाइट https://hpsc.gov.in/
आधिकारिक नोटिफिकेशन Download

पात्रता

जिस भी कैंडिडेट ने बी.ई. (खनन) या बी.टेक. (माइनिंग इंजीनियरिंग) में किसी भी मान्यता प्रपात यूनिवर्सिटी से डिग्री की है वो लोग इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

HPSC आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही जिन केटेगरी को आरक्षण के तहत लाभ मिला हुआ है उन लोगो को सरकार के नियमानुसार छूट लागु होगी।

HPSC आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के लिए जो आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है वो इस प्रकार है।
जनरल केटेगरी में जो लोग आते है या फिर जो लोग दूसरे राज्यों से आवेदन करना चाहते है उनके लिए 1000 रूपये आवेदन शुल्क है। और जो लोग हरियाणा राज्य के निवासी है और बीसी और अनुसूचित जाती और जनजाति से सम्बंधित है और महिलाओ के लिए 250 रूपये आवेदन फीस निर्धारित की गई है। आवेदन फीस आप ऑनलाइन नेटबैंकिंग ,डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भर सकते है।

वेतन भत्ते

माइनिंग ऑफिसर के पदों के लिए वेतन मान वेतन आयोग के नियमो के अनुसार लागु होगा। इसमें 44900 हजार रूपये का वेतन दिया जायेगा।

Read More -:

Show More

Manoj Kumar

हरियाणा का रहने वाला हूँ और शुरू से ही लिखने का बड़ा शौख रहा है। नई नई चीजों के बारे में जानकारी लेना और इंटरनेट का कीड़ा बनना काफी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button