Career

HSSC CET Exam Center: हरियाणा सीईटी एग्जाम सेण्टर की लिस्ट यहाँ चेक करे

HSSC CET Exam Center -हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से सीईटी के एग्जाम हर साल आयोजित किये जाते है और इसमें लाखो के संख्या में लोग एग्जाम देते है । अब Group D के लिए सीईटी का एग्जाम होना है इसके लिए सरकार ने तैयारी कर ली है और एग्जाम सेण्टर की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। जल्द ही इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा।

लेटेस्ट हिंदी न्यूज़ , गवर्नमेंट स्कीम, जॉब्स , राशन कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड से जुडी जानकारी पाने के लिए हमें फॉलो कर सकते है

Join Telegram  HOME PAGE  Join WhatsAppHOME PAGE

 

सीईटी के एग्जाम के लिए पिछली बार ऐसे बहुत से सेण्टर थे जिनमे उन कैंडिडेट के एग्जाम थे जिनकी सेण्टर से दुरी कई सौ किलोमीटर थी और इसकी वजह से उनको परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसलिए सरकार के द्वारा इस बार इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है।

इसके साथ अब जितने भी सीईटी के एग्जाम सेंटर होंगे वो शहरी इलाको में बनाये जायेंगे जहा पर परिवहन की सुविधा मौजूद हो। पिछली बार बहुत से ऐसे सेंटर थे जिन पर जाने के लिए किसी प्रकार की परिवहन सुविधा नहीं थी और एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

परीक्षा सेंटर की लिस्ट

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा बहुत ही जल्द इसके लिए लिस्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। लेकिन आपको बता दे की अब जितने भी परीक्षा केंद्र शहरी क्षेत्रों से बाहर थे उनको शहरो में सिफ्ट किया जायेगा  अब ऐसी जगह पर कोई सेंटर नहीं बनाया जायेगा , जहा पर या तो कोई सुविधा नहीं है।

या फिर परिवहन के कोई साधन नहीं है। ऐसी जगह सेंटर बनाने से कैंडिडेट को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए एग्जाम देने वाले कैंडिडेट की सुविधा को देखते हुए सरकार के द्वारा ये निर्णय लिए गए है। NTA इस एग्जाम के लिए सभी प्रबंधन देख रही है।

तो अबकी बार हो सकता है की एग्जाम एक पारी में ही आयोजित किये जा सकते है। बाकि आधिकारिक नोटिफिकेशन आने पर आपको अपडेट मिलती रहेगी।

ग्रुप डी पदों की भर्ती के लिए आवेदन

हरियाणा में अब जो भी भारतीय होने वाली है वो सभी Hssc CET एग्जाम के तहत ही होने वाली है। और इस एग्जाम के लिए लगभग दस लाख कैंडिडेट आवेदन कर चुके है। हरियाणा ग्रुप डी के करीब 22 हजार के लगभग पद की भर्ती आने वाली है।

तो इसके लिए जिन लोगो का सीईटी एग्जाम क्लियर हो चूका है और जो अब सीईटी के एग्जाम देने के बाद पास होते है उनके लिए अच्छा मौका है हरियाणा ग्रुप डी में भर्ती होने का।

इस समय हरियाणा ग्रुप डी के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन चालू है। अगर कोई भी कैंडिडेट इसके लिए आवेदन करना चाहते है वो कर सकते है।

Hssc CET  ग्रुप सी के पद की भर्ती

सीईटी में पास हुए जितने भी कैंडिडेट है वो सभी हरियाणा ग्रुप सी की भर्ती का इंतजार कर रहे है। और सरकार के द्वारा जल्दी ही इसके लिए फॉर्म निकाले जा सकते है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से करीब 30000 पद के लिए ग्रुप सी की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किये जा सकते है। लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। बहुत जल्द इसके लिए आपको अपडेट मिलेगी , रेगुलर अपडेट के लिए हमें आप टेलीग्राम और व्हाट्सअप ग्रुप पर फॉलो कर सकते है। इसका लिंक निचे दिया गया है।

लेटेस्ट हिंदी न्यूज़ , गवर्नमेंट स्कीम, जॉब्स , राशन कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड से जुडी जानकारी पाने के लिए हमें फॉलो कर सकते है

Join Telegram  HOME PAGE  Join WhatsAppHOME PAGE

Show More

Manoj Kumar

हरियाणा का रहने वाला हूँ और शुरू से ही लिखने का बड़ा शौख रहा है। नई नई चीजों के बारे में जानकारी लेना और इंटरनेट का कीड़ा बनना काफी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button