News

IND VS SL: भारत के खिलाफ खेलने आ रही है श्रीलंकन टीम – हार्दिक पांड्या ने दी चेतावनी

IND VS SL: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2022 चाहे जैसा भिरहा हो लेकिन साल 2023 की शुरुआत हो रही है श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की T-20 इंटरनेशनल सीरीज और 3 ही मैच की ODI सीरीज के साथ। पहला इंटरनेशनल T-20 मुकाबला होना है भारत और श्रीलंका के बीच में वो होगा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में।

IND VS SL
भारत और श्रीलंका होंगे आमने सामने – हार्दिक पांडया ने श्रीलंका को दी चेतावनी

हार्दिक पांड्या एंड कंपनी को जो एक बात यहाँ ध्यान में रखनी है वो ये की श्रीलंका टीम के खिलाफ भारतीय टीम लिनियड नहीं हो सकती क्योंकि श्रीलंका टीम एशियाई चैम्पियन रह चुकी है। एशिया कप 2022 में श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान की टीम को हराया था। और कप का फाइनल जीत कर एशियाई चैम्पियन बनी थी श्रीलंका की टीम।

यही श्रीलंका की अब जब भारत पहुंची है तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका की टीम को चेतावनी दी है। अपनी चेतावनी में क्या कहा है हार्दिक पांड्या ने ये आगे आपको बताएंगे।

आखिरी बार 2022 में हुआ था आमना सामना – IND VS SL

साल 2023 की शुरुआत में भारत और श्रीलंका आमने सामने होने वाले हैं। इससे पहले भारत और श्रीलंका का मुकाबला साल 2022 में एशिया कप के सुपर 4 में हुआ था। उस समय श्रीलंका की टीम ने भारत की टीम को 6-1 से हराया था। लेकिन उस समय कप्तान रोहित शर्मा थे और अब यहाँ पर कप्तान हार्दिक पांड्या है।

हार्दिक पांड्या इस बात को भली भांति जानते है की श्रीलंका को उसी की जुबान में जवाब देने का ये अच्छा मौका है। यानि की पिछली बार की हार का बदला लेकर यहाँ पर सैटल किया जाये।

इसे भी पढ़ें: इतने दिनों तक बंद रहेंगे सभी school आई बड़ी खबर

हार्दिक पांड्या की श्रीलंका को चेतावनी

हार्दिक पंड्या ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। हालाँकि उस स्टेटमेंट में हार्दिक पांड्या की मच्योरिटी भी दिखी है लेकिन साथ में श्रीलंका की टीम को चेतावनी भी दी है। अपने स्टेटमेंट में हार्दिक पांड्या लिखते हैं – हम कुछ भी निपटाने के बारे में नहीं सोच रहे है। हम सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

वहीं श्रीलंका को भी पता है की वो भारत में भारत के खिलाफ खेलने वाले हैं। इसलिए हमें उनको स्लेज करने की जरुरत नहीं है। उन्हें डराने के लिए हमारी बॉडी लैंगुएज ही काफी है। और ये हम करेंगे भी। श्रीलंका के खिलाफ हम आखिरी बार एशिया कप में भिड़े थे। जिन जिन खिलाडियों ने उस समय हमसे छिना था मैं उन सब को रोकने के लिए काफी उत्सुक हूँ।

इसे भी पढ़ें: Aadhaar Card : बिना किसी डॉक्यूमेंट के बदलेगा आधार कार्ड का अड्रेस

भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ये जानते हैं की एशिया कप में जब दोनों टीम सामने सामने हुई थी तो उस समय श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वही जब यहाँ भारतीय टीम बल्लेबाजी करने आयी थी तो तो कप्तान रोहित शर्मा ने 72 राण की पारी खेली थी।

हालाँकि सूर्यकुमार यादव ने भी ज्यादा रन बनाये थे लेकिन भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया था। और इसलिए टीम इंडिया ने अपने 20 ओवर में 173 रन बनाये थे 8 विकेट के नुकसान पर। लेकिन अगर श्रीलंका की गेंदबाजी की बात की जाये तो उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

अब ये सीरीज में भारतीय टीम अपनी शुरुआत जीत के साथ कर पायेगी या नहीं ये तो आने वाला समय ही बतायेगा। लेकिन आपको क्या लगता है ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिख कर बताना।

Related Search Queries: ind vs sl, new year’s eve 2022, india vs sri lanka, nz vs pak, ind vs sri lanka, ind vs sri, india vs sri lanka 2023, ind vs sl t20, shivam mavi, kerala blasters vs jamshedpur, ind vs sa, mukesh kumar, sri lanka vs. india, kane williamson, wankhede stadium,
india sri lanka, sanju samson, suryakumar yadav, sl vs ind, ishan kishan, भारत बनाम श्रीलंका, ind vs sl 2023, india vs sri lanka t20, ind vs sl odi, ind vs sl live,

Show More

Vinod Yadav

नाम विनोद यादव है और हरियाणे का हूँ। जमीन से जुड़ा हुआ हूँ तो योजनाओ और किसानो के बारे में अच्छी पकड़ भी है। लिखने का कीड़ा बचपन से ही मौजूद है। वैसे तो जॉब करता हूँ लेकिन फिर भी आपके लिये कुछ समय निकाल ही लेता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button