
India vs New Zealand ODI: 139 गेंदों पर 169 पर थे शुभमन गिल। ऐसा लग रहा था की शायद बहुत देर हो जाएगी क्योंकि बहुत ज्यादा ओवर बचे नहीं थे। 43 से लेकर 47 ओवर तक इंडियन पारी में कोई भी बाउंड्री नहीं लगा पाए थे। इस वजह से ऐसा लग रहा था कि शुभमन गिल का सपना शायद आज अधूरा रह जाएगा।

दो सौ नहीं बना पाएंगे लेकिन उसके बाद एक हुआ चमत्कार। जिसकों हम आम भाषा में जब क्रिकेट खेलते हैं तो हमारा कोई साथी दोस्त कोई बल्लेबाज अचानक से चौके छक्के मारने लगता है तो हम कहते नहीं हैं की इसमें तो माता आ गयी है। लेकिन आज सारा जग यही कह रहा है की भाई गिल में तो आज माता आ गई। कैसे माता आ गई? देखिये
इसे भी पढ़ें : Pathan Movie Ticket Price Hiked: KRK का दावा – Pathan Movie की टिकटों के दाम 40% बढे
137 गेंदों पर 169 रन हैं। यानी की कुछ एक सौ बीस तीस का स्ट्राइक चल रहा है। उसके बाद अगली ग्यारह गेंदों पर उन्होंने 350 के स्ट्राइक रेट से चौके छक्के लगाने शुरू कर दिए। सोचिये 137 गेंदों तक आप 120 – 130 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं। अचानक माता आ गयी और उन्होंने फिर जो चौके छक्के लगाये। क्या कमाल के थे। यानि की अगली ग्यारह गेंदों की कहानी मैं आपको बताता हूँ कैसे उन्होंने 350 के स्ट्राइक रेट के साथ 39 रन ठोक दिए और उसके बाद बना लिया अपने कैरिअर का पहला दोहरा शतक।
इसे भी पढ़ें : Shahrukh Khan Dance Video Viral: शाहरुख़ खान का डांस वीडियो वायरल | ‘झूम जो पठान’ पर दुबई में किया डांस – देखिये
सबसे पहली गेंद पर लगाया एक 6 उसके बाद ज़ीरो डॉट बॉल, फिर से फिर डॉट बॉल, फिर सिंगल और उसके बाद लगातार तीन छक्के लगाकर उन्होंने अपना दोहरा शतक लगाया। फिर दो सिंगल लिए और फिर एक छक्का लगाया। इस तरीके से छ छक्के, तीन सिंगल और दो डॉट बॉल यानि ग्यारह गेंदों की ये कहानी हैं।
इसे भी पढ़ें : शाहरुख़ खान का पठान फिल्म के विवादित गाने बेशरम रंग पर आया बयान
इन ग्यारह गेंदों पर रन बने हैं 39। अगर उनके हालिया कुछ रिकॉर्ड को देखें तो ये लगातार उनका दूसरा शतक है। सिर्फ 19 पारी खेली है वनडे की और तीसरा शतक ठोक दिया हैं। 53 गेंद पर 64, 49 पर43, 98, 95 नॉटआउट 72, 82, 34, 35, 97 पर 130, 7 पर 3, 26 पर 28, 65 पर 50, 42 पर 45 और पिछले मैच में 97 पर 116 और आज 149 पर 208। तो एक तरीके से कह सकते हैं गिल में माता आई गिल थी। गिल ने सबसे तेज सबसे युवा उम्र में डबल सेन्चुरी लगाई है।