Women Cricket World cup Under-19 – इस टाइम सोशल मीडिया पर सिर्फ Archana devi ही छाई हुयी है। हर तरफ सोशल मीडिया पर उनके ही चर्चे है तो अब जानते है की Archana devi कौन है और उनकी चर्चा सोशल मीडिया में क्यों हो रही है। अर्चना देवी भारतीय महिला क्रिकेट अंडर-19 (India Under-19) टीम में स्पिन गेंदबाज है। लेकिन फिलहाल उनकी चर्चा एक कैच पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से हो रहा है।
महिला क्रिकेटर अर्चना देवी की पूरी कहानी
आज आप जिस अर्चना देवी को जानते है उस अर्चना देवी ने अपने जीवन में बहुत कुछ सहा है बहुत अधिक संघर्ष किया है। बहुत ही कम उम्र उनके पिता का साया उनके सर से उठ गया था। इसके बाद उनके छोटे भाई को सांप ने काट लिया और छोटे भाई का भी साथ उससे छीन गया था।
उसके परिवार में सिर्फ अर्चना और उसकी माँ ही बची थी। लेकिन भगवान् को कुछ और ही मंजूर था। अर्चना देवी के लिए उस समय घर में दो वक्त के खाने के भी लिए भी दिक्क्त हो रही थी। एक बार उन्नाव में एक मैच हो रहा था
उसमे Archana devi खेल रही थी तो वो बेहोश हो गई थी क्योकि उन्होंने कुछ भी नहीं खाया था। इसके बाद इनकी जिंदगी में दो लोग मसीहा बन कर आये और उन लोगो के स्पोर्ट से आज अर्चना देवी भारतीय टीम में देश का नाम रोशन कर रही है। हम बात कर रहे है अर्चना की स्कूल की टीचर रही पूनम गुप्ता और कोच कपिल देव पांडेय। इन लोगो की बदौलत और Archana devi की मेहनत की बदौलत भारत महिला क्रिकटर टीम को एक अच्छी प्लेयर मिली है।
Archana devi के पास इतना पैसा नहीं था की वो कोचिंग और अन्य काम के लिए पैसा खर्च कर सके इसके लिए उनकी मदद उनके कोच ने की और नवंबर 2022 में अर्चना देवी को भारतीय वीमेन टीम अंडर 19 में खेलने का मौका मिला जिसे अर्चना देवी ने अपनी मेहनत से सबका दिल जित लिया है और देश का नाम रोशन किया है। फ़िलहाल अर्चना देवी महिला अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.
Read More
- KRK ने अपकमिंग फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” का फिल्म रिव्यू करने के लिए सलमान से परमिशन मांगी।
- पठान फिल्म में YRF Spy Universe का छिपा रहस्य
- Archana Devi : महिला क्रिकेटर अर्चना देवी का हैरतअंगेज कैच सोशल मीडिया पर वायरल
- पुलिस ने ओडिशा के स्वास्थय मंत्री को गोली मारी, हालत गंभीर