Runner Dutee Chand failed in dope test: भारत की शताब्दी एक्सप्रेस कही जाने वाली धाविका दुती चंद (Dutee Chand) पर अनिश्चित काल के लिए बैन लगा दिया गया है। आपको बता दें की धाविका दुति चाँद डोप टेस्ट के दौरान फेल हो गई है। डोप टेस्ट के दौरान धाविका दुति चंद प्रतिबंधित अनाबॉलिक स्टेरॉयड का सेवन करने की दोषी पाई गई है।
आपको बता दें की धाविका दुति चंद (Dutee Chand) साल 2018 में हुए एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रही थी। फ़िलहाल दुति चंद 100 मीटर दौड़ पर्तिस्पर्धा में राष्ट्रीय चैम्पियन भी है।
नाडा यानि राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी ने एक नोटिफिकेशन जारी करके कहा है की धाविका दुति चंद डोप टेस्ट के दौरान एंडराइन, ओस्टराइन और लिगांड्रोल का सेवन करने की दोषी पाई गयी है इस कारण से धाविका को अस्थाई तौर पर निलंबित किया जाता है।
इसे भी पढ़ें : हैदराबाद में भारत-कीवी के बीच महा मुकाबला – लेकिन मैच को लेकर हैदराबाद पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
जब मीडिया एजेंसियों ने धाविका दुति चंद से बात की तो धाविका दुति चंद (Dutee Chand) ने कहा की उसको इस बारे में अभी को आधिकारिक सूचना नहीं मिली है इसलिए वो अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कह सकती। धाविका दुति चंद ने आगे कहा की अगर वो डोप टेस्ट में पॉजिटिव आयी है तो उनको आधिकारिक रूप से सूचित किया जायेगा। तब तक वह इस बारे में कोई भी बयान नहीं दे सकती।
ख़बरों का सिलसिला जारी है। ऐसी ही और भी ख़बरें पढने के लिए आप हमसे फेसबुक और टेलीग्राम के माध्यम से भी ज्वाइन सकते हैं और आप हमें गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो कर सकते हो। जहां आपको हर खबर रियल टाइम में पढ़ने को मिलेंगी।
इसे भी पढ़ें : Hockey World Cup: जर्मनी और बेल्जियम के बीच खेला गया ड्रा मैच