Yojana

JAN SUCHNA PORTAL 2023 – जन सूचना पोर्टल 2023 राजस्थान

JAN SUCHNA PORTAL 2023 – हमारे देश की सरकार सभी राज्यों के लिए समय-समय पर कई प्रकार की योजनाएं लाती है। सभी राज्यों की जानकारी प्राप्त करने के लिए भारत सरकार कई प्रकार की योजनाएं निकालती है।

ऐसी ही एक योजना जन सूचना पोर्टल को हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत के द्वारा 13 सितंबर 2019 को शुरू किया गया। जन सूचना पोर्टल के बारे में माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिरला सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में नागरिकों को संबोधित करके बताया। यह केवल राजस्थान में चलाई गई एक प्रणाली है।

राजस्थान राज्य, भारत का पहला ऐसा राज्य है जहां पर JAN SUCHNA PORTAL 2023 को शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत राजस्थान के सभी आम नागरिकों को सभी प्रकार की योजनाओं का पता चलता है। और वह समय रहते उनका लाभ उठा पाते हैं।

दोस्तों यह सभ सुनने के बाद अब तो आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर यह जन सूचना पोर्टल क्या (JAN SUCHNA PORTAL 2023 KYA HAI) है?, जन सूचना पोर्टल के फायदे क्या हैं?, जन सूचना पोर्टल के क्या उद्देश्य हैं?, जन सूचना पोर्टल का उपयोग कैसे करें?, जन सूचना पोर्टल की विशेषताएं, इन सभी सवालों के जवाब आज हम इस पोस्ट में जानेंगे।

JAN SUCHNA PORTAL 2023

JAN SUCHNA PORTAL 2023 एक वेब पोर्टल हैं जिसके अंतर्गत राज्य की सभी योजनाएं एवं सेवाएं सम्मिलित होती हैं। जन सूचना पोर्टल प्रत्येक आम नागरिक तक सूचनाओं को पहुंचाने का एक बढ़िया साधन है। हर एक आम नागरिक को जन सूचना पोर्टल 2023 सूचनाएं पहुंचाता है और आम नागरिकों को उस में जुड़ने के लिए प्रेरित करता है।

क्योंकि जन सूचना पोर्टल में 115 विभागों की 220 स्कीम और 565 स्कीमों की जानकारी मौजूद है। अब से इसमें सहायता विभागों एजेंसी द्वारा बताए गए भूगोल शास्त्र से संबंधित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रम की जानकारी सीधे जन सूचना पोर्टल में दी जाएगी। अब से सरकारी योजनाओं के बारे में JAN SUCHNA PORTAL 2023 से जानकारी प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करना पड़ेगा। आप सीधे ही उसके अंदर जाकर सभी योजनाओं के बारे में जान सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: Ration Card : अब घर से ही जोड़े राशन कार्ड में किसी भी परिवार के किसी भी सदस्य का नाम ऑनलाइन

जन सूचना पोर्टल क्या है?, Jan suchna portal kya hai?

JAN SUCHNA PORTAL 2023 एक प्रकार की वेबसाइट है या कहें तो एक का वेबपेज है। इसके अंदर राजस्थान सरकार अपने द्वारा चलाए गए सभी योजनाओं या कानूनों का डाटा रखती है। ऐसा करने से हर आम नागरिक को राजस्थान सरकार के किसी भी प्रकार के पारित किए गए नए कानून या नियमों अथवा योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है।

Join WhatsApp GroupJoin Telegram Group

राजस्थान राज्य, जन सूचना पोर्टल को शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य हैं। जन सूचना पोर्टल से राजस्थान का हर नागरिक खुश है। क्योंकि उनको पता है राजस्थान सरकार जो भी फैसला लेती है, वह जन सूचना पोर्टल में तुरंत अपडेट कर देती है।

जन सूचना पोर्टल का आप भी उपयोग कर सकते हैं। यदि आपको कोई शिकायत है तो आप भी जन सूचना पोर्टल में शिकायत मंच पर उस शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि, आप JAN SUCHNA PORTAL 2023 को किस प्रकार से इस्तेमाल करते हैं।

जन सूचना पोर्टल 2023 के फायदे – Jan suchna portal Ke Fayde

जन सूचना पोर्टल के कई फायदे हैं जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण फायदे निम्न प्रकार है।

  1. जन सूचना पोर्टल के अनुसार आप किसी प्रकार की योजना से संबंधित या फिर किसी सरकार के विभागों से संबंधित शिकायतें आप इसके अंदर दर्ज कर सकते हैं।
  2. अगर आपको किसी योजना या फिर नए लागू हुए कानूनों के बारे में जानना है, तो आप जन सूचना पोर्टल की वेबसाइट पर जाकर, वह पोर्टल को ओपन करके, फिर आप अपने अनुसार किसी भी योजना पर क्लिक करके उसके बारे में जान सकते हैं।
  3. इस पोर्टल पर आप सभी प्रकार की सेवाओं के बारे में जान सकते हैं यानी कि एक ही जगह पर आप सारी सेवाओं या योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं,
  4. जन सूचना पोर्टल में आप किसी भी योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर उस योजना के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
  5. राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी प्रकार की योजना को आप तुरंत जान सकते हैं और इससे आपके समय की भी बचत होगी।

इसे भी पढ़ें: Ayushman card Download : इस प्रकार से डाउनलोड करे अपना आयुष्मान कार्ड

जन सूचना पोर्टल के मुख्य उद्देश्य – Jan Suchna Portal Ka Main Uddeshay

JAN SUCHNA PORTAL 2023 को शुरू करने के लिए राजस्थान सरकार के कई उद्देश्य हैं जिनमें से मुख्य उद्देश्य निम्न है।

  • जन सूचना पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई किसी भी योजना, सेवा या फिर अनेक प्रकार के प्रयासों को एक ही जगह से जानना हैं।
  • हम घर बैठे ही अपने मोबाइल की स्क्रीन पर सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल में लोगों के लिए चलाई गई योजनाओं की लिस्ट एक ही बार में हमारे सामने आ जाती है। जिससे हमें किसी आवेदक का किसी भी योजना में रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं।
  • इस योजना के एक मुख्य उद्देश्य यह भी है कि राजस्थान सरकार चाहती है कि राजस्थान के हर एक आम नागरिक को पता चले कि राज्य में क्या नए बदलाव आ रहे हैं।
  • राज्य सरकार और उस राज्य में रह रहे लोगों के बीच आपस में बात कराने का यह एक साधन है।

जन सूचना पोर्टल का एप्लीकेशन – Jan Suchna Portal Application

जैसा कि हमने आपको बताया है कि JAN SUCHNA PORTAL 2023 की एक वेबसाइट हैं और इसके साथ ही इसको चलाने में आसानी हो इस कारण राज्य सरकार ने इसका एक एप्लीकेशन भी निकाला है।

जन सूचना पोर्टल को उपयोग में लेने के लिए आपको क्रोम ब्राउजर पर वेबसाइट सर्च नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि आप प्लेस्टोर पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड करके, इसमें अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करके इसका उपयोग कर सकते हैं।

Join WhatsApp GroupJoin Telegram Group

आपको इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए अपने प्लेस्टोर पर Jan Suchna Portal Mobile App सर्च करना है। उसके बाद आपको वहां पर Jan suchna नाम का एप्लिकेशन दिखेगा।

उसको डाउनलोड कर लेना है। इस ऐप में भी आप उन सब योजनाओं के बारे में जान सकेंगे जो क्रोम ब्राउज़र वेबसाइट में दिखाई जाती है।

जन सूचना पोर्टल की मुख्य विशेषताएं

अब तक हम जन सूचना पोर्टल की आधी से अधिक जानकारी के बारे में जान गए हैं अब हम इसकी विशेषताओं के बारे में जानेंगे।

  • जन सूचना पोर्टल में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक की संपूर्ण जानकारियां हमें इसके अंदर मिल जाती है।
  • राज्य के हर आम नागरिक को जन सूचना पोर्टल के अंतर्गत किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ता है। यह बिल्कुल निशुल्क है।
  • राज्य सरकार की जानकारियों को और अधिक तेजी से पहुंचाने के लिए सरकार ने पोर्टल की एक नई एप्लीकेशन भी जारी की है।
  • जन सूचना पोर्टल में आप किसी भी प्रकार की समस्या की शिकायत कर सकते हैं। यह भी बिल्कुल निशुल्क है।

इसे भी पढ़ें: PM-Kisan Samman Nidhi : पीएम किसान योजना के लाभ , पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करे 2023

जन सूचना पोर्टल में शामिल सभी विभाग

JAN SUCHNA PORTAL 2023 के अंतर्गत राज्य के कुल 115 विभागों को इसमें शामिल किया गया है। जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण विभाग नीचे लिखे हुए हैं

  1. ऊर्जा विभाग
  2. श्रम एवं रोजगार विभाग
  3. ग्राम पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग
  4. माध्यमिक शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा विभाग
  5. अधिकारिता और सामाजिक न्याय विभाग
  6. भूभाग एवं खान विभाग
  7.  जनजाति क्षेत्र के विकास का विभाग
  8. परिवार कल्याण एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग
  9. प्रशासनिक सूचना विभाग
  10. व राजस्व विभाग
  11. संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
  12. नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति विभाग
  13. सैनिक कल्याण विभाग
  14. अल्पसंख्यक विभाग
  15. मत्स्य विभाग
  16. पालन विभाग

जन सूचना शिकायत पोर्टल

अगर आपको जन सूचना पोर्टल में शिकायत दर्ज करनी है तो नीचे स्टेप और फार्मूला बताया गया है। जिसे पढ़कर आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले जन सूचना पोर्टल में शिकायत करने के लिए वेब क्रोम इ आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाने के बाद आपको पेज में File A Complaint वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  3. फिर आपको ‘नए पेज में शिकायत दर्ज करें’ नाम के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  4. ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Register Grievances का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  5. शिकायत को दर्ज करने के लिए अपना मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी को डाल दे।
  6. ओटीपी डालने के बाद शिकायतकर्ता का नाम, उसका पूरा विवरण, उसके पूरे दस्तावेज को अपलोड कर दें।
  7. नीचे submit बटन पर क्लिक करें

इस तरह से आप जन सूचना पोर्टल में शिकायत दर्ज करवा सकते है।

Join WhatsApp GroupJoin Telegram Group

JAN SUCHNA PORTAL 2023 FAQ

Q.1 जन सूचना पोर्टल में कितनी प्रकार की योजनाओं से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई गई है?

उत्तर – जन सूचना पोर्टल में वर्तमान समय में 562 योजनाओं से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई गई है।

Q2. जन सूचना पोर्टल के अंतर्गत राजस्थान के नागरिकों को क्या-क्या सुविधाएं प्राप्त होगी?

उत्तर – जन सूचना पोर्टल के अंतर्गत हर आम नागरिक सरकार के द्वारा चलाई गई, प्रत्येक योजनाएं या सीमाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है एवं उनमें आवेदन भी कर सकता है। यह सभी प्रकार की योजनाओं को एक जगह एकत्र करने वाला एक बड़ा प्लेटफार्म है इसका उपयोग हर आम नागरिक कर सकता है

इसे भी पढ़ें: Pradhan Mantri Solar Panel Yojana 2023: फ्री सोलर पैनल योजना के लिये Online Registration

Q3. जन सूचना पोर्टल हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर – जनसूचना प्लेटफॉर्म एक वेबसाइट है। इस पर हर आम नागरिक सरकार की योजनाएं एवं कानून के बारे में जानकारी रख सकता है।

इससे जुड़ी समस्या हेतु, आप निम्न दिए गए जन सूचना पोर्टल हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

सूचना पोर्टल हेल्पलाइन नंबर – 1800-180-6127

Jan Suchna Portal Email Id:– [email protected]

Q4. जन सूचना पोर्टल को कब शुरू किया गया था?

उत्तर – जन सूचना पोर्टल राजस्थान की वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा 13 सितंबर 2019 को शुरू किया गया था।

Q5. सूचना पोर्टल में कुल कितने विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है?

उत्तर – सूचना पोर्टल में कुल 115 विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है।

Join WhatsApp GroupJoin Telegram Group

Show More

Vinod Yadav

नाम विनोद यादव है और हरियाणे का हूँ। जमीन से जुड़ा हुआ हूँ तो योजनाओ और किसानो के बारे में अच्छी पकड़ भी है। लिखने का कीड़ा बचपन से ही मौजूद है। वैसे तो जॉब करता हूँ लेकिन फिर भी आपके लिये कुछ समय निकाल ही लेता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button