NewsYojana

Janam Praman Patra Online: घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बनाये अब 10 मिनट में, ये है प्रोसेस

Janam Praman Patra Online: दोस्तों जन्म प्रमाणपत्र इंसान की जिंदगी में आजकल बहुत जरुरी हो गया है। जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) से ही ये पता चलता है की इंसान का जन्म कब और कहां हुआ था। आपके परिवार में भी सभी बच्चों का भी जन्म प्रमाणपत्र बनाना बहुत जरुरी है। आज आपको हम इस छोटी सी पोस्ट के माध्यम से बताएंगे की आप घर बैठे ऑनलाइन 10 मिनट में अपना या बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) कैसे बनाये।

घर बैठे जन्म प्रमाणपत्र कैसे बनाये – Birth certificate online apply

Janam Praman Patra Online – दोस्तों जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) आप दो तरीके से बनवा सकते है। इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके का इस्तेमाल कर सकते है। जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) बनाना आज के समय में बहुत आसान है।

JANAM PRAMAN PATRA ONLINE
Janam Praman Patra Online

आपको निचे बताये गए तरीके से अपना जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। आपको बता दें जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) में बच्चे के जन्म का समय, जन्म की तारीख, माता और पिता का नाम तथा जन्म स्थान की जानकारी होती है। आजकल इस दौर में चाहे स्कूल में दाखिला लेना हो या फिर सरकारी नौकरी, सबमे जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) की जरुरत होती है।

जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) बनवाने के लिए जरुरी दस्तावेज – Documents required to get birth certificate

दोस्तों जब आप जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करेंगे तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे। इन दस्तावेजों के बिना आप जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) नहीं बनवा सकते। आगे हमने आपको जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) बनवाने के लिए जरुरी दस्तावेजों के बारे में बताया है।

  • बच्चे के माता-पिता का पहचान पत्र या आधार कार्ड देना होगा।
  • बच्चे के जन्म का प्रमाण जो अस्पताल द्वारा दिया गया हो जहां बच्चे का जन्म हुआ था।
  • माता पिता का निवास प्रमाण पत्र देना होगा।
  • 10वी का सर्टिफिकेट भी देना होगा अगर बच्चे ने दसवीं पास कर ली हो।
  • शपथ पत्र देना होगा अगर आप बच्चे के जन्म के 1 साल बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हो।

ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया – Process of making offline birth certificate

Janam Praman Patra Online – दोस्तों आप अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र ऑफलाइन भी बनवा सकते हो। इसके लिए आपको कुछ प्रोसेस फॉलो करना होगा। निचे हमने आपको जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का ऑफलाइन तरीका बताया है।

  • नगर निगम या नगर पालिका से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का फॉर्म लेना होगा।
  • अगर हॉस्पिटल में बच्चा पैदा हुआ है तो आपको हॉस्पिटल में ही फार्म मिल जायेगा।
  • इसके बाद आपको फार्म भरना है और फार्म में बताये गये दस्तावेजों के साथ ऑफिस जमा करना है। उसी ऑफिस में जहां से आपने फार्म लिया था।
  • आपके फार्म जमा करने के बाद वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा किया जायेगा।
  • वेरिफिकेशन में सभी रिकॉर्ड वेरीफाई हो जाने पर आपका जन्म प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जायेगा।
  • जन्म प्रमाणपत्र बनने के बाद आपको डाक के द्वारा 15-20 दिन घर आ जायेगा।

दोस्तों ये तो तरीका था जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का ऑफलाइन तरीका जिसकी मदद से आप अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनवा सकते हो। हालाँकि इसके अलाव ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्र बनवा सकते हो जिसके बारे में हमने आगे बताया है।

ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का तरीका – How to make online birth certificate

Janam Praman Patra Online – दोस्तों ऊपर आपको हमने ऑफलाइन जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का तरीका बताया था। अब आपको ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्र कैसे बनाये इसके बारे में बताने वाले है। आप निचे बताये गए तरीके से ऑनलाइन अपने घर से जन्म प्रमाणपत्र बना सकते है। देखिये घर बैठे ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्र बनाने का तरीका। how to make birth certificate online

सबसे पहले आपको जन्म प्रमाणपत्र बनाने की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट – http://crsorgi.gov.in/

इसके बाद आपको कोने में How To Apply बटन पर क्लिक करना है।

How To Apply पर क्लिक करने के बाद अलग से विंडो खुलेगी। जहाँ आपको इस वाले लिंक पर क्लिक करना है – https://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/signUp देखिये फोटो में –

JANAM PRAMAN PATRA ONLINE
Janam Praman Patra Online

क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और फॉर्म खुलकर सामने आ जायेगा।

इसके बाद आपको सभी कॉलम में साडी डिटेल भरनी है – देखिये फोटो में।

JANAM PRAMAN PATRA ONLINE
Janam Praman Patra Online

इसके बाद आपको रजिस्टर पर क्लिक करना है।

Janam Praman Patra Online – दोस्तों ये थे ऑनलाइन और ऑफलाइन जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के तरीके। उम्मीद है आपको दी गई जानकारी पसंद आयी होगा। आपसे निवेदन है की अपनी रे निचे कमेंट में जरूर लिखना। दोस्तों रोजाना ऐसी ही जानकारियों वाली पोस्ट रोजाना पढ़ने के लिए आप हमें व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम पर फॉलो जरूर करें।

इन्हे भी पढ़ें:

 

 

Show More

Vinod Yadav

नाम विनोद यादव है और हरियाणे का हूँ। जमीन से जुड़ा हुआ हूँ तो योजनाओ और किसानो के बारे में अच्छी पकड़ भी है। लिखने का कीड़ा बचपन से ही मौजूद है। वैसे तो जॉब करता हूँ लेकिन फिर भी आपके लिये कुछ समय निकाल ही लेता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button