Kisan Vikas Patra -: किसानो के लिए सरकार हर बार नयी नयी स्कीम लाती रहती है ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सके और देश की आर्थिक सिथति को मजबूत बना सके। सरकार किसानो के लिए डाकघर के माध्यम से एक स्कीम चला रही है जिसमे किसानो के लिए बचत खाते खोले जाते है। इस योजना का नाम किसान विकास पत्र है । सरकार किसानो की आय को बढ़ाने के लिए हर वो जरुरी कदम उठा रही है जिससे उनको फायदा हो
क्या है Kisan Vikas Patra Yojana
इस योजना के तहत किसानो के लिए सरकार ने पोस्ट ऑफिस में जमा बचत पर 7.2 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है। इससे किसानो को आर्थिक मजबूती मिलेगी और किसान अपनी जमा पूंजी पर और अधिक ब्याज ले सकेंगे । जनवरी से इस योजना के पात्र किसानो को लाभ मिलना शुरू हो चूका है। हर किसान अपने पास के डाकघर में इस योजना का लाभ उठा सकते है। ये एक छोटी अवधि के लिए चली योजना है। इस योजना का टाइम पूरा होने के बाद किसान भाई को दोगुना ब्याज दर मिलता है।
योजना का नाम | Kisan Vikas Patra Yojana |
योजना किसके द्वारा जारी की गयी | भारत सरकार |
लाभार्थी | भारत के सभी नागरिक |
योजना का उद्देश्य | देशवासियों के बीच बचत की भावना को प्रोत्साहित करना। |
शुरूआती वर्ष | 2023 |
निवेश की अवधि | 10 वर्ष 4 माह (124 महीने) |
न्यूनतम निवेश की राशि | 1000 rupay |
अधिकतम निवेश | कोई सीमा नहीं |
ब्याज दर | 6.9% |
वेबसाइट | Kisan vikas patra |
ये योजना कितने प्रकार की है
Kisan vikas patra योजना तीन प्रकार से कार्य करती है
- सिंगल होल्डर सर्टिफिकेट – ये योजना एक व्यत्कि या नाबालिग के लिए है।
- जॉइंट होल्डर स्कीम – इस स्कीम में तो व्यक्ति एक साथ ज्वाइन खाता खोल सकते है। इस योजना में जब तक योजना पूरी नहीं हो जाती है तब तक दोनों व्यक्ति को पूरा लाभ मिलता है।
- ज्वाइन होल्डर बी – इस योजना में कोई भी व्यस्क जॉइंट खाता खोल सकता है। इसमें किसी एक खाता धारक को लाभ मिलता है। या फिर मेचूरिटी पूरी होने तक एक व्यक्ति को भुगतान किया जाता है।
KVP योजना में ब्याज दर और रिटर्न और निकासी की जानकारी
Kisan Vikas Patra योजना के तहत किसानो को निवेश की अवधि पूरी के बाद 7.2% की दर से दोगुनी धनराशि मिलेगी। किसान विकास पत्र योजना में अगर किसान को कोई इमरजेंसी होती है तो वो इसमें से अपनी निकासी कर सकता है। इसके लिए आपको एक निवेश करने के एक साल की अंदर आपने अगर निकासी की है तो आपको इस योजना में मिलने वाले ब्याजदर का फायदा नहीं मिलेगा और साथ में कुछ प्रतिसत जुरमाना भी लगाया जाता है। अगर आपने किसान विकास पत्र योजना में निकासी एक साल की अवधि पूरी होने के बाद की है तो आपको ब्याजदर में कटौती होकर धन वापस मिलता है और कोई जुरमाना नहीं लगता है।
KVP में कितना निवेश कर सकते है
किसान विकास पत्र योजना के तहत आप कम से कम हजार रूपये निवेश कर सकते है। और अधिक से अधिक कोई सीमा नहीं है लेकिन अगर आप पचास हजार से ज्यादा की रकम जमा करते है तो आपको अपने पेन कार्ड की जानकारी इसमें देनी होगी
Kisan Vikas Patra (KVP) योजना के लाभ
- किसान विकास पत्र योजना में किसानो को दोगुना ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलता है और किसान किसी भी डाकघर से केवीपी को खरीद सकते है।
- इसके लिए कम से कम जमा राशि हजार रूपये होगी।
- आपको किसी अन्य डाकघर से अन्य डाकघर में आप के द्वारा खरीदी गई केवीपी को ट्रांसफर करने की सुविधा भी दी जाती है।
- इस योजना के तहत किसानो को 7.2% की दर से ब्याज मिलता है
- इस योजना में किसान लोन लेने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते है।
- किसान विकास पत्र मिलने के बाद किसान लोन लेने के लिए इस पत्र का उपयोग कर सकते है।
- ये विकास पत्र एक गारंटर के रूप में काम करता है।
- किसान विकास पत्र स्कीम में शामिल होने के बाद किसानो को एक किसान विकास सर्टिफिकेट मिलता है
- जिसको किसी भी बैंक में लोन गारंटर के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
- किसान विकास प्रमाण पत्र 1000 ,5000 ,10000 और 50,000 रूपए में उपलब्ध किया जिसको किसान अपनी आर्थिक सिथति के आधार पर ले सकता है।
KVP के लिए कौन पात्र है
- किसान विकास पत्र योजना सिर्फ भारत के निवासी किसान के लिए होती है।।
- इस योजना के लिए आवेदक की उम्र अठारह वर्ष से अधिक होनी चाहिए
- अगर अठारह वर्ष से कम उम्र के आवेदक इसके लिए apply करना चाहते है तो वो अपने किसी परिवार के सदस्य के नाम पर ये विकास पत्र ले सकते है
किसान विकास पत्र के लिए क्या दस्तावेज चाहिए
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- फोटोज
- किसान विकास पत्र का आवदेन फॉर्म
- आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर
- ईमेल आईडी
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
Kisan Vikas Patra के लिए आवेदन कैसे करे
- इसके लिए किसान या कोई अन्य व्यक्ति अपने नजदीकी डाकघर में जाकर एप्लीकेशन फॉर्म ले सकता है।
- इस फॉर्म में जो जानकारी आपसे मांगी गई है उसको पूर्ण करना है।
- इसके साथ जो भी दस्तावेज मांगे गए है उनकी जेरोक्स कॉपी लगनी है
- उसके बाद फॉर्म को डाकघर में जमा कर देना है
- इसके बाद पोस्ट ऑफिस की तरफ से आपको किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट जारी हो जायेगा
और इसका लाभः आपको मिलने लग जायेगा
Kisan Vikas Patra Yojana को ट्रांसफर कैसे करे
- इसके लिए आपको उसी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा जिसमे आपने किसान विकास पत्र लिया है।
- इसके बाद आपको उनको कहना होगा की वो इस योजना को किसी और डाकघर में ट्रांसफर करना चाहते है। तो आपको वो फॉर्म बी देंगे जिसे आपको भरना है।
- इसके साथ आपको डॉक्यूमेंट अटैच करने होंगे जैसे की आधार कार्ड की कॉपी केवीपी की ओरिजिनल कॉपी आदि
- इसके बाद आपको वो फॉर्म उसी डाकघर में जमा करवा देना है कुछ दिन बाद आपका खाता ट्रांसफर कर दिया जायेगा
और देखे -: