News

चाय बेच कर खरीदी 90 लाख की कार। पूरी कहानी जानिए

चाय बेच कर 90 लाख खरीदना एक बहुत बड़ी बात है। लेकिन हम अपने देश के एक युवा की बात कर रहे है जिसका नाम है प्रफुल्ल बिल्लोर , जिसको आप एमबीए चाय वाले के नाम से जानते है।

चाय बेच कर खरीदी 90 लाख की कार –  क्या आपने कभी सुना है की एक चाय बेचने वाले ने 90 लाख की कार को ख़रीदा है। लेकिन यहाँ पर आपको बता दे की ऐसा हुआ है। आप सभी MBA चाय वाले को तो जानते ही होंगे। प्रफुल्ल बिल्लोर जिसने मास्टर ऑफ़ बिज़नेस की पढाई करने के बाद नौकरी करने की बजाय अपना खुद का काम शुरू किया और आज इस मुकाम तक पहुंच गया है। की उसने अपने लिए 90 लाख की मर्सिडीज कार्ड खरीदी है। किसी ने ठीक ही कहा है की कुछ करने का हौसला हो तो सब कुछ मिल जाता है। और बुजुर्गो ने भी कहा है की अगर गुजरा करना है तो नौकरी करो और अगर जिंगदी में सबकुछ पाना है तो बिज़नेस करो और यही किया है MBA चाय वाले प्रफुल्ल बिल्लोर ने , तो जानते है उसकी जिंदगी के सफर के बारे में

नयी अपडेट के लिए हमें टेलीग्राम और व्हाट्सअप ग्रुप पर फॉलो करे
Join Whatsapp Group Join Telegram Group

एमबीए चाय वाला

प्रफुल्ल बिल्लोर एक एमबीए ग्रेजुएट है। और उनका मानना है की नौकरी करने से अच्छा है की कोई खुद का काम किया जाये। आप नौकरी से सिर्फ अपने घर का खर्चा चला सकते है अपने सपने पुरे नहीं कर सकते। इस लिए एमबीए चाय वाले ने शुरुआत में एक छोटी से दुकान से शुरुआत की थी और आज उनकी कमाई इतनी जायदा हो चुकी है की इन्होने अपने लिए 90 लाख की मर्सिडीज कार खरीदी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है जिसमे वो अपने परिवार के साथ शोरूम में कार ले रहे है।

वीडियो में प्रफुल्ल बिल्लोर

इस वीडियो में प्रफुल्ल बिल्लोर अपने परिवार के साथ मर्सिडीज कार के पेपर पुरे करते दिखाई दे रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही वीडियो में वो अपनी कामयाबी के लिए केक काटते हुए दिखाई दे रहे है। और साथ में ही वीडियो में उनके परिवार वाले भी शामिल है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो चूका है उनका वीडियो

अब तक उनका वीडियो सोशल मीडिया पर पच्चीस लाख व्यू ले चूका है। लाखो लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे है। लोग उनको कामयाबी के लिए बढ़ाई दे रहे है। और कुछ यूजर लिख रहे है की उनकी कामयाबी के पीछे उनका हुनर है और आप जीवन में इसी तरह से आगे बढ़ते जाये यही हमारी इच्छा है। इसमें आपकी जीवन भर की मेहनत है जो अब रंग ला रही है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है और इसको खुद एमबीए चाय वाले प्रफुल्ल बिल्लोर ने अपलोड किया है।

अन्य खबरे पढ़े

Show More

Manoj Kumar

हरियाणा का रहने वाला हूँ और शुरू से ही लिखने का बड़ा शौख रहा है। नई नई चीजों के बारे में जानकारी लेना और इंटरनेट का कीड़ा बनना काफी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button