News

Mukesh Ambani Biography in Hindi | मुकेश अंबानी का जीवन परिचय

Mukesh Ambani Biography in Hindi : Mukesh Ambani एक भारतीय बिजनेस टाइकून हैं, जो Reliance Industries Limited (RIL) के अध्यक्ष हैं। Mukesh Ambani दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। वह भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और उन्हें दुनिया की सबसे powerful personalities में से एक माना जाता है। Mukesh Ambani की प्रतिभा और सफलता इस तथ्य से प्राप्त की जा सकती है कि उनकी कंपनी वर्तमान में बाजार मूल्य के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है।

आज इस पोस्ट में हम आपको मुकेश अंबानी का घर, मुकेश अंबानी के ड्राइवर की सैलरी, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति, मुकेश अंबानी का घर की कीमत, मुकेश अंबानी की बेटी, मुकेश अंबानी की कार, मुकेश अंबानी क्या काम करते हैं, मुकेश अंबानी के कितने बच्चे हैं और मुकेश अंबानी के नौकरों की सैलरी क्या है ये सब कुछ डिटेल में बताने वाले हैं। बने रहिये हमारे इस पोस्ट में आखिर तक। उम्मीद है हमारी ये छोटी सी कोशिश आपको पसंद आयेगी।

Mukesh Ambani Biography in hindi

मुकेश अंबानी का जन्म और परिवार – Mukesh Ambani Biography in Hindi

मुकेश अम्बानी का जन्म 19 अप्रैल, 1957 में यमन स्थित अदेन शहर में Dhirubhai Ambani और Kokilaben Ambani के घर हुआ था। उस समय उनके पिता Dhirubhai Ambani अदेन में काम किया करते थे। Mukesh Ambani के छोटे भाई का नाम Anil Ambani हैं और उनकी दो बहने भी हैं जिनमे एक का नाम दीप्ती सल्गओंकर और दूसरी नीना कोठारी है। इनकी दोनों बहनो का अब विवाह हो चूका है।

Read more-:

मुकेश अंबानी ने लगभग 27 साल पहले नीता अंबानी से शादी की थी। मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी को तीन बच्चे हैं जिनमे दो बेटे अनंत और आकाश और एक बेटी ईशा अम्बानी है। अभी हाल में ही उन्होंने अपने बड़े बेटे आकाश और बेटी ईशा अम्बानी की शादी करवाई थी। मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा की शादी अरबपति अजय पीरामल के बेटे से दिसंबर 2018 में हुई थी जिसमें हिलेरी क्लिंटन सहित लगभग 10,000 मेहमान शामिल हुए थे।

मुकेश अंबानी का घर – House of Mukesh Ambani

मुंबई स्थित एंटिलिया (Antilia) के मालिक हैं उद्योगपति Mukesh ambani। एंटीलिया (Antilia) नाम तो आपने सुना ही होगा। अगर नहीं सुना तो बता दें आपको की ये मुकेश अम्बानी के घर ना नाम है। ये घर 40,000 स्क्वेयर फीट में बना है और इसमें 27 मंज़िल है। इस घर की क़ीमत है 1 बिलियन डॉलर यानि की ये घर दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है। इसकी 7 मंज़िलों में 168 कारों की पार्किंग की सुविधा मौजूद है। इसके अलावा इसमें स्विमिंग पूल, बॉलरूम, 3 हेलीपैड, मंदिर, गार्डन, 2 मंज़िला हैल्थ सेंटर और 50 लोगों के लिए होम थियेटर भी मौजूद है।

मुकेश अंबानी के ड्राइवर की सैलरी – Mukesh ambani driver salary

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक भारत के जाने माने उद्योगपति Mukesh ambani के पास एक से बढ़कर एक महंगी कारें है। उनके पास इस समय 500 से भी अधिक कारें हैं। Mukesh ambani का Driver बनने के लिए ड्राइवरों को कई परीक्षण से गुजरना पड़ता है। इसके लिए कंपनियों को ठेका दिया जाता है और कंपनियों के द्वारा ड्राइवर का प्रशिक्षण करके उन्हें जॉब दी जाती है। Mukesh ambani अपने ड्राइवरों को काफी मोटी सैलरी देते है। बता दें कि Mukesh ambani के एक ड्राइवर की महीने की सैलरी करीब 2 लाख रूपये से भी अधिक होती है। अगर पुरे साल के हिसाब से देखें तो उनके ड्राइवर को एक साल में लगभग 24 लाख रूपये उनकी गाड़ी चलने के मिलते हैं

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति – Mukesh Ambani net worth

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दुनिया के सबसे आमिर लोगों की सूची में 10वें पायदान पर हैं। Bloomberg Billionaires Index के अनुसार मुकेश अंबानी दुनिया के दसवें सबसे अमीर आदमी हैं और उनकी कुल नेटवर्थ 82.8 अरब डॉलर है। Forbes की लिस्ट के अनुसार बात करें तो मुकेश अंबानी की मौजूदा कुल नेटवर्थ 82.1 अरब डॉलर है। हालाँकि दुनिया के सबसे आमिर इंसान की बात करें तो पहले पायदान पर अमेजन इंक के संस्थापक जेफ बेज़ोस आते हैं और दूसरे नंबर पर 121 अरब डॉलर की सम्पति के साथ बिल गेट्स हैं।

मुकेश अंबानी का घर की कीमत – Mukesh Ambani Biography in Hindi

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक बात करें तो 27 मंजिला इस घर Antilia की कीमत 10,000 हजार करोड़ रुपए है। वहीं दुनिया की प्रतिष्ठित Forbes magazine ने Antilia की कीमत 6 से 12 हजार करोड़ के बीच आंकी है। Antilia की जो सबसे बड़ी खासियत है वो ये है कि ये 27 मंजिला बंगला रेक्टर स्केल (Rector Scale) पर 8 तीव्रता का भूकंप (earthquake) भी झेल सकता है।

मुकेश अंबानी क्या काम करते हैं – What does Mukesh Ambani do?

Mukesh Dhirubhai Ambani एक भारतीय उद्योगपति हैं और इंडिया टाइम्स के अनुसार 22 अक्टूबर 2021 तक उनकी सम्पत्ति लगभग 48 अरब डॉलर हैं। Mukesh Ambani रिलायंस इंडस्ट्रीज के Chairman, Managing Director और कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक हैं। यह भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी तथा Fortune 500 कंपनी है। Reliance Industries में उनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी 47.25 % है | मुकेश अंबानी अभी भी एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के 17 वें सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी संपत्ति 48 अरब अमेरिकी डॉलर है, जिससे वे भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। तथा उनकी कंपनी रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है।

मुकेश अंबानी का कैरियर – Mukesh Ambani Biography in Hindi

  1. 1980 में भारत की सरकार ने P.F.Y. (Polyester Filament Yarn) को निजी क्षेत्र में बनाने के लिए छूट दे दी थी। उस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी अपनी दावेदारी Polyester Filament Yarn बनाने के लिये पेश की थी। उस समय टाटा और बिड़ला जैसे बड़े बड़े दिगज्जों को पछाड़ कर अपनी दावेदारी हासिल की थी।
  2. P.F.Y. (Polyester Filament Yarn) का निर्माण करने के लिए कारखाने को लगाना था तो इस दौरान धीरूभाई अम्बानी ने मुकेश अम्बानी को अपनी एम.बी.ए. की पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर वापस भारत बुला लिया था ताकि कारखाने का निर्माण किया जा सके। भारत आते ही मुकेश अम्बानी कारखाने के निर्माण में लग गए थे।
  3. Reliance Infocomm Limited जिसको अब Reliance Communication Limited कहते है की स्थापना मुकेश अम्बानी के नेतृत्व में ही हुई थी।
  4. Mukesh Ambani ने गुजरात के जामनगर में बुनियादी स्तर की विश्व की सबसे बड़ी petroleum refinery की स्थापना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2010 में इस रिफायनरी की क्षमता 660,000 बैरल प्रति दिन थी यानी 3 करोड़ 30 लाख टन प्रति वर्ष। दोस्तों आपको बता दें की लगभग 100000 करोड़ रुपयों के निवेश से बनी इस रिफायनरी में पेट्रोकेमिकल, पावर जेनरेशन, पोर्ट से जुड़ी कंपनी है।
  5. दोस्तों 5 सितम्बर 2016 का दिन हम सब कैसे भूल सकते है जब भारत देश ने इंटरनेट के क्षेत्र में एक अनोखा कारनामा कर दिखाया था। पुरे भारत देश के नागरिकों को फ्री इंटरनेट देने वाली जिओ कंपनी की स्थापना भी मुकेश अम्बानी ने ही की है। मुकेश अम्बानी की कंपनी रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है।

IPL मुंबई इंडियंस टीम के मालिक – Mukesh Ambani Biography in Hindi

Mukesh Ambani जी ने साल 2008 में IPL (Indian Premier League) की Mumbai Indians team को खरीदा था और आज उनकी मुंबई इंडियंस टीम सबसे मशहूर और पसंदीदा टीमों में से एक है। जिसके नाम IPL में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। यह भारत की सबसे सफल क्रिकेट टीम मानी जाती है।

मुकेश अम्बानी को मिले सम्मान और उपलब्धि – Mukesh Ambani Biography in Hindi

  • 2000 में, मुकेश अम्बानी को अर्नस्ट एंड यंग इंडिया द्वारा ‘अर्नस्ट एंड यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया था।
  • साल 2010 में मुकेश अम्बानी को एशिया सोसाइटी द्वारा ‘द अवार्ड्स डिनर में ग्लोबल विजन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
  •  2010 में मुकेश अम्बानी को NDTV इंडिया द्वारा ‘बिजनेस लीडर ऑफ़ द ईयर’ से सम्मानित किया गया।
  • साल 2010 में मुकेश अम्बानी को फाइनेंशियल क्रॉनिकल द्वारा ‘बिज़नेसमैन ऑफ़ द ईयर’ के रूप में सम्मानित किया गया था।
  •  2010 में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय द्वारा मुकेश अम्बानी को ‘स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और एप्लाइड साइंस डीन का पदक’ से सम्मानित किया गया।
  • साल 2010 में, उन्हें हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू द्वारा मुकेश अम्बानी को ‘5 वाँ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला वैश्विक सीईओ’ का दर्जा दिया गया।
  • 2010 में बिजनेस काउंसिल फॉर इंटरनेशनल अंडरस्टैंडिंग से मुकेश अम्बानी को ‘ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड’ प्राप्त किया।
  • साल 2010 में उन्हें एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा द्वारा मुकेश अम्बानी को Hon ऑनरेरी डॉक्टरेट (डॉक्टर ऑफ साइंस) ’प्राप्त हुआ।
  • 2013 में, उन्होंने इंडिया लीडरशिप कॉन्क्लेव एंड इंडियन अफेयर्स बिजनेस लीडरशिप अवार्ड्स में मुकेश अम्बानी को ‘मिलेनियम बिजनेस लीडर ऑफ द डिकेड’ प्राप्त किया।
  • साल 2016 में, उन्हें नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा मुकेश अम्बानी को ‘विदेशी सहयोगी, यू.एस. नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग’ के रूप में सम्मानित किया गया था।
  •  2016 में केमिकल हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से मुकेश अम्बानी को 2016 ओथमर गोल्ड मेडल दिया गया।

Show More

Manoj Kumar

हरियाणा का रहने वाला हूँ और शुरू से ही लिखने का बड़ा शौख रहा है। नई नई चीजों के बारे में जानकारी लेना और इंटरनेट का कीड़ा बनना काफी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button