कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की सक्सेस के बाद यश (Yash) ने अभी तक कमबैक नहीं किया है। यश के फैन जोरों शोरों से उनकी अगली फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है। हालांकि यश ने अभी तक अपनी अगली फिल्म के बारे में कोई चर्चा नहीं की है। उन्होंने यह नहीं बताया है कि वह अगली किस फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। लेकिन सूत्रों से पता चला है कि, यश आने वाले समय में रावण के रोल में हमें दिखाई दे सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
यश (Yash) के फैंस यश की अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन यश (Yash) ने अभी तक अपने प्रोजेक्ट को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि यश को काफी बड़े बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्म के लिए अप्रोच कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि, बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक नितेश तिवारी और मधु मंटेना ने उनकी अपकमिंग मेथेलॉजिकल फिल्म रामायण में सुपरस्टार यश (Yash) को रावण का रोल ऑफर किया है। जी हां दोस्तों अब हमें सुपरस्टार यश शायद रावण के रोल में दिखाई दे सकते हैं।
रावण बनेंगे सुपर स्टार यश
सूत्रों के मुताबिक फिल्म निर्माता और निर्देशक नितेश तिवारी और मधु मंटेना ने अपनी अपकमिंग मेथेलॉजिकल फिल्म रामायण में यश को रावण का रोल ऑफर किया है। और यही नहीं बल्कि यश भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है।
सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि यश अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए एक बड़ा विजन लेकर बैठे हुए हैं। उन्होंने काफी बड़ी बड़ी फिल्मों की स्क्रिप्ट सुनी है और उन्होंने उनमें से 4 से 5 स्क्रिप्ट को चयनित किया है। जिनके लिए शायद वह काम कर सकते हैं।
इन पांच स्क्रिप्ट में से एक स्क्रिप्ट नितेश तिवारी और मधु मंटेना की अपकमिंग फिल्म रामायण की है। यश फिल्म के प्री-विजुयुलाइजेशन से काफी खुश है।
जिसके बाद यश रामायण की टीम के साथ मीटिंग कर रहे हैं। वह 2 महीनों के बाद इस फिल्म के लिए फैसला लेंगे।
इसके अलावा सुपरस्टार यश के पास से ब्रह्मास्त्र 2 का भी ऑफर है। ब्रह्मास्त्र के मेकर करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र के लिए यश को देव का रोल ऑफर किया है।
इसके अलावा यश एक और फिल्म जो कि जंगल एडवेंचर पर आधारित है वह इस फिल्म के लिए भी साइन करने की तैयारी में है। फिलहाल इसके ऊपर अभी चर्चा चल रही है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक यश रामायण के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
KGF स्टार यश ने किया ऋतिक को रिप्लेस
फिल्म रामायण में पहले रावण के रोल के लिए सुपरस्टार ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया था लेकिन उसके बाद केजीएफ स्टार यश को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। सूत्रों के मुताबिक केजीएफ स्टार यश नेगेटिव रोल प्ले करेंगे, लेकिन ऋतिक रोशन इस रोल को प्ले नहीं करना चाहते थे। क्योंकि उन्हें नेगेटिव रोल प्ले करना पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया।
रणबीर कपूर बनेंगे श्री राम
सूत्रों के मुताबिक नितेश तिवारी और मधु मंटेना की अपकमिंग मेथेलॉजिकल फिल्म रामायण में सुपरस्टार यश “रावण” के किरदार के रूप में हमें दिखाई दे सकते हैं। इसी के साथ रणबीर कपूर इस फिल्म में “भगवान श्री राम” का किरदार निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। फिलहाल अभी दोनों सुपरस्टारों ने इस फिल्म को साइन नहीं किया है। लेकिन दोनों स्टार इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है।।
यश के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि यश के फैंस चाहते हैं कि हमारा रॉकी भाई रावण के किरदार में आकर कैसा लगेगा। इसलिए फैंस को फिल्म रामायण का बेसब्री से इंतजार है। वह चाहते हैं कि यश फिल्म रामायण के लिए जल्दी साइन करें।