PM Kisan 13th Kist Update: दोस्तों केंद्र सरकार ने अपने किसानो की आय को अधिक करने के लिये पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी जिसके जरिये देश के पात्र किसानो को हर साल 6000 रूपए दीये जाते है। ये 6000 रूपए 3 किस्तों में किसानों तक पहुंचते हैं।
अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वी क़िस्त किसान भाइयों खाते में आने जा रही है। हालाँकि सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसकी कोई तारीख निर्धारित नहीं की है। ख़बरें आ रही है की अब जल्द ही किसानो की PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 13वी क़िस्त जारी होने वाली है। लेकिन इससे पहले सभी किसान भाइयों को एक काम करना होगा। तब जाकर ही उनके पैसे उनके खाते में आयेंगे।
Join WhatsApp GroupJoin Telegram Group
PM Kisan 13th Kist के लिए सभी किसान भाइयों को अपने बैंक अकाउंट की ई-केवाईसी को अपने आधार कार्ड से लिंक करवानी अनिवार्य है। बिना आधार को लिंक किये PM Kisan 13th Kist आपके बैंक खाते में नहीं आयेगी। आपको बता दें की बैंक खाते की ई-केवाईसी को अपने आधार कार्ड से लिंक करने का अंतिम तारीख जो सरकार ने तय की है वो 10 फरवरी है। इसके बाद ई-केवाईसी से आधार कार्ड से लिंक नहीं हो पायेगी। और इस वजह से उन सभी किसानो का पैसा उनके बैंक खाते में नहीं आयेगा। इसलिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13वीं किस्त पाने के लिए आज खाते की ई-केवाईसी से अपने आधार को लिंक करा लीजिये।
आपको बता दें की अकेले राजस्थान के आंकड़ों के जरिये ये बात सामने आयी है की करीब 1.94 लाख किसानों ने अभी तक e-KYC और आधार कार्ड को लिंक नहीं करवाया है। अब इन किसानो का PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत आने वाली क़िस्त को रोक दिया जायेगा।
PM Kisan 13th Kist के लिए e-KYC को कैसे करें।
- दोस्तों सबसे पहले आपको PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद आपक्को “Farmer” वाले सेक्शन में e-KYC वाले ऑप्शन करना है।
- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपके आधार से जुड़े नंबर पर OTP आएगा उसको वहां डालकर आगे बढ़ना है।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। बस इसके बाद आपका ये काम पूरा हो जायेगा।