Yojana

PM-Kisan Samman Nidhi : पीएम किसान योजना के लाभ , पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करे 2023

PM-Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) भारत में छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा साल 2019 में शुरू की गई थी। दोस्तों इस योजना के तहत, सरकार किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। PM Kisan Samman Nidhi Yojana के पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये दिए जाते हैं जो की 2000 के हिसाब से तीन समान किस्तों में वितरित किये जाते है। PM Kisan Samman Nidhi Yojana का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उनकी आय में वृद्धि करना है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana (PM-KISAN) के लिए पात्र किसानो को भूमि जोत और अन्य मानदंडों के आधार पर परिभाषित किया जाता है। PM Kisan Samman Nidhi Yojana में पात्र होने के लिए, एक किसान के पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि होनी चाहिए और कृषि जनगणना के डेटाबेस में सूचीबद्ध होना चाहिए। यह योजना देश के सभी किसानों के लिए खुली है, जिसमें वे भी शामिल हैं जो एकल स्वामित्व, साझेदारी या किसी अन्य प्रकार के स्वामित्व के तहत कृषि कर रहे हैं। इसके बारे में आगे आपको विस्तार से बतायेंगे।

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के लिए पात्रता – What is PM Kisan Eligibility?

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के लिए पात्रता को अलग  अलग तरीकों के साथ लागु किया हुआ है, जैसे भूमि का स्वामित्व, स्वामित्व का रूप, निवास, आयु और सालाना आय आदि। आइये जानते है की प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के लिए पात्रता क्या क्या है और कौन से किसान प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना  का लाभ ले सकते हैं।

  • PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिये आवेदनकर्ता किसान भारत का निवासी होना चाहिए। यदि कोई किसान भारत का निवासी नहीं है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
  • PM Kisan Samman Nidhi Yojana का पात्र होने के लिये किसान के पास 2 हेक्टयर भूमि खेती करने योग्य होनी चाहिए। यदि इससे ज्यादा भूमि है तो वो किसान PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिये आवेदन नहीं कर सकता।
  • आवेदनकर्ता किसान का नाम कृषि जनगणना के तहत सरकार के डेटा में दर्ज होना चाहिये। यदि किसी किसान का नाम कृषि जनगणना के तहत सूचीबद्ध नहीं है तो वो किसान PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत अयोग्य माना जायेगा।
  • PM Kisan Samman Nidhi Yojana सभी किसानों के लिए खुली है, जिसमें वे भी किसान शामिल हैं जो एकल स्वामित्व, साझेदारी या किसी अन्य प्रकार के स्वामित्व के तहत कृषि कार रहे हैं। उदाहरण के लिए, यदि कोई किसान एकमात्र मालिक के रूप में कृषि कर रहा है, तो भी वह PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए पात्र होगा।
  • PM Kisan Samman Nidhi Yojana योजना के लिये किसान की गरेलु आया सालाना 10 लाख से जयादा नहीं होनी चाहिये। यदि आवेदनकर्ता की सालाना घरेलु आया अगर इससे अधिक है तो वो किसान PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिये पात्र नहीं होगा।

Join WhatsApp GroupJoin Telegram Group

तो ये हैं PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत पात्रता मानदंड जो आवेदन करने वाले या फिर इस स्कीम का लाभ लेने वाले हर एक किसान पर लागु होती है। इसके अलावा भी सभी  किसान भाइयों से निवेदन है की आवेदन करते समय एक बार नवीनतम दिशानिर्देश जरूर चेक करें। इसके बाद ही PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए आवेदन करें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिये जरुरी दस्तावेज – Documents required for PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए भी किसान को कुछ दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी। आवेदनकर्ता किसान को इन सभी डॉक्यूमेंट को भी अपलोड करने की जरुरत पड़ेगी। PM Kisan के लिए जरुरी दस्तावेज निम्न्लिखित है –

  • आधार कार्ड – आवेदनकर्ता का आधार कार्ड जरुरी है। इसमें आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है। इसके जरिये ही आपकी आइडेंटिटी वेरीफाई होने के बाद आपका पैसा बैंक आकउंट में आयेगा।
  • बैंक खाता – आवेदनकर्ता का बैंक अकाउंट जो PM Kisan Yojana के लिए रजिस्ट्रड हो। इस खाते में ही PM Kisan Yojana के पैसे ट्रांसफर होंगे।
  • पासपोर्ट फोटो – आवेदनकर्ता का पासपोर्ट साइज का फोटो चाहिये जिसमे आपका चेहरा साफ दिखाई दे रहा हो। फोटो नवीनतम होना चाहिये।
  • किसान प्रमाणपत्र – आवेदनकर्ता का किसान प्रमाणपत्र चाहिये जो की ग्राम पंचायत या फिर रेवेन्यू डिपार्टमेंट, कृषि विभाग द्वारा जारी किया गया हो। ये आपकी पहचान के लिए जरुरी है की आप एक किसान है।
  • जमीन का मालिकाना प्रमाणपत्र – आवेदनकर्ता के जमीन का मालिकाना हक़ के प्रमाणपत्र की जरुरत भी पड़ेगी जिससे ये साबित होना चाहिए की आप ही जमीं के मालिक हैं। इससे ये पता चलना चाहिए की उस जमीं कै आप ही मालिक हैं और आप PM Kisan Yojana के लिये योग्य हो।

तो ये थे वो जरुरी दस्तावेज जो PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए एक किसान के लिये बहुत जरुरी है। लेकिन इसके अलावा आपको ध्यान रखना है की हो सकता है आवेदन करते समय कभी कभी योजना के अधिकारीयों द्वारा कुछ अतिरिक्त डॉक्यूमेंट भी मांग लिए जाते हैं। इसके लिए आपको पहले से ही  इसकी जानकारी PM Kisan Yojana की official website पर चेक करनी होगी।

PM Kisan Samman Nidhi Registration Process Kya Hai?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए registration process आप निचे दी गई विधि से कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपने सभी डॉक्यूमेंट अपने पास रखें जो हमने अभी आपको ऊपर बताये हैं। देखिये PM Kisan Samman Nidhi Registration Process क्या है।

  • दोस्तों सबसे पहले आपको PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ है।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट पर “Beneficiary Registration” पर क्लिक करना है। इसमें आपको एक फॉर्म भरना होगा जिसमे आपको अपनी और अपनी जमीन की जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में बताये सभी डॉक्युमनेट अपलोड करने होंगे। डॉक्यूमेंट में आपका Aadhar card, bank account details, passport size photo, farmers certificate aur land holding certificate अपलोड होंगे।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आपको “Submit” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी एप्लीकेशन सबमिट हो जायेगी।
  • इसके बाद आपको एक रेफेरेंस नंबर दिया जायेगा जिसके जरिये आप PM Kisan Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस चेक कर सकते है।

नोट – दोस्तों PM Kisan Samman Nidhi Yojana  के लिए registration process अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती है। इसके लिए आपको अपने राज्य की वेबसाइट पर जाकर एक बार प्रोसेस चेक करना होगा। तो इस तरह से आप अपने PM Kisan Samman Nidhi Yojana  के लिए registration process को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

Join WhatsApp GroupJoin Telegram Group

PM Kisan Nidhi Status कैसे चेक करें – How to check PM Kisan Nidhi Status

PM Kisan Nidhi yojana का ऑनलाइन Registration पूरा होने के बाद आपको जरुरत पड़ेगी उसके स्टेटस को चेक करने की। आप ये जानना चाहेंगे की आपने जो एप्लीकेशन रजिस्ट्रड की थी वो पास हुए या फिर रिजेक्ट हो गई। इसके लिए आपको निचे बताई गई प्रोसेस को फॉलो करना है।

  • सबसे पहले PM Kisan Samman Nidhi yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट पर “Farmer Corner” पर क्लिक करना है और इसमें “Beneficiary Status” विकल्प का चुनाव करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, आधार कार्ड की डिटेल, मोबाइल नंबर आदि ठीक से भरना है।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म को सबमिट करना है। फॉर्म सबमिट करने के तुरंत बाद आपके सामने आपका PM Kisan Samman Nidhi yojana के तहत किये गए ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन का स्टेटस सामने आ जायेगा।

तो दोस्तों देखा आपने, बहुत ही आसानी से हम अपने PM Kisan के रेजिस्ट्रेशन का स्टेटस चेक कर सकते है। आपको बता दें की यहाँ अगर आपकी एप्लीकेशन रिजेक्ट होती है तो आपको उसका रीजन भी उस जगह [पर दिखाई देगा। उसके लिए आपको अलग से कहीं पर जाकर कुछ चेक  करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana List 2023 Me Apna Naam Kaise Dekhen?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana लिस्ट में अगर आप अपना नाम चेक करना चाहते हो तो इसको बड़ी ही आसानी के साथ चेक कर सकते है। इसके लिए आपको निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • PM Kisan Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपको “Farmer Corner” वाले सेक्शन के अंदर “Beneficiary Status” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा जिसमे आपको अपनी सभी जानकारी भरनी है। जानकारी जो फॉर्म में मांगी गई है वो सही से भरें नहीं तो आपको कुछ नहीं दिखायेगा।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दीजिये। आपके सामने आपकी लिस्ट आ जायेगी जिसमे ये दिखाई देगा की आपका नाम PM Kisan Samman Nidhi Yojana में है या नहीं है।

दोस्तों अगर आपका नाम PM Kisan Samman Nidhi Yojana लिस्ट में नहीं है तो आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर एक बार फिर से अपना eligibility criteria चेक जरूर करें। एक और बात की आप समय समय पर लिस्ट को चेक करते रहिये क्योंकि PM Kisan Samman Nidhi Yojana list रेगुलर अपडेट होती रहती है और हो सकता है अपडेट होने के बाद आपका नाम इस लिस्ट में आ जाये।

PM Kisan e-KYC Kaise Kare? – How to do PM Kisan e-KYC

दोस्तों PM Kisan e-KYC करना अब सभी के लिए अनिवार्य कर  दिया गया है। अगर किसी किसान ने PM Kisan e-KYC नहीं करवाया है तो उसके खाते में भुगतान नहीं  किया जाए रहा। इसलिए आप सभी को PM Kisan e-KYC करवाना बहुत जरुरी है।  PM Kisan e-KYC करने के लिए आपको निचे बताये गये प्रोसेस को फॉलो करना है। आपको बता दें की ये प्रोसेस बहुत ही आसान है और आप अपने आधार कार्ड के जरिये PM Kisan e-KYC को पूरा कार्स सकते है।

  • सबसे पहले आपको PM Kisan e-KYC करने के लिए PM Kisan Samman Nidhi yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट पर “Farmer Corner” के अंदर “e-KYC” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको यहां अपने आधार कार्ड की डिटेल भरनी है और सबमिट करना है।
  • इसके बाद आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल पर एक OTP आयेगा उसको यहां पर दर्ज करके फिर से सबमिट करना है।
  • सबमिट करने के बाद आपक PM Kisan Samman Nidhi yojana e-KYC का कार्य पूरा हो जायेगा।

दोस्तों जो  किसान PM Kisan Yojana का लाभ लेना चाहते है उनको अब PM Kisan e-KYC करना जरुरी है। अगर आप PM Kisan e-KYC नहीं करते हैं तो आपके खाते में आने वाली 2000 रूपए नहीं आयेंगे। एक बात और जो ध्यान रखनी है की आधार से आपका मोबाइल नंबर जुड़ा होना भी बहुत जरुरी है नहीं तो आपकी PM Kisan e-KYC का काम पूरा नहीं हो पायेगा। क्योंकि जो नंबर आपके आधार कार्ड से जुड़ा है उसी पर PM Kisan e-KYC करते समय OTP आयेगा।

Join WhatsApp GroupJoin Telegram Group

PM Kisan Samman Nidhi योजना आवेदन रिजेक्ट होने के कारण – PM Kisan Samman Nidhi Scheme Rejected List 2023

बहुत बार असा होता है की आपने PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए आवेदन किया था और वो आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया। अब ऐसे में आपको कारण का भी पता होने जरुरी है। लेकिन यहां बहुत से कारण हो सकते है जिसकी वजह से आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojana का आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। निचे हमने कुछ कारण बताये है जिन पर भी आपको एक बार ध्यान जरूर देना चाहिए।

  • आवेदन करते समय आपके आवेदन में यदि कोई गलती रह गयी है तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो जायेगा।
  • अगर आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए पात्र नहीं हैं और आपने आवेदन कर दिया है तो भी आपका आवेदन रिजेक्ट हो जायेगा।
  • अगर आपने एक से ज्यादा आवेदन किये हैं तो इस कंडीशन में भी आपका आवेदन रिजेक्ट हो जायेगा।
  • कभी कभी कुछ टेक्निकल कारणों से भी आवेदन के रिजेक्ट होने की संभावना रहती है।
  • अगर आवेदन करता किसान आयु में 18 साल से कम है तो भी आपका आवेदन रिजेक्ट हो जायेगा।
  • आवेदन करते समय बैंक की जानकारी अगर आपने सही से नहीं भरी और उसमे कुछ गलती पाई जाती है तो भी आपका आवेदन रिजेक्ट हो जायेगा।

दोस्तों अगर आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है तो भी आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है ऊपर अगर आपका PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत मिलने वाला पैसा भी आपके खाते में नहीं आ रहा है तब भी आपको इन्तजार करना है। PM Kisan Samman Nidhi Yojana की लिस्ट अपडेट होती रहती है। अगर आवेदन रिजेक्ट हुआ है तो उसके कारण का पता करके फिर से आपको आवेदन करना चाहिये। ध्यान रहे की अगर आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए पात्र नहीं है तो आप आवेदन ना करें नहीं तो फिर से आपका आवेदन रिजेक्ट हो जायेगा।

पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर – PM Kisan Helpline Number Kya Hai?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिये सरकार की तरफ से किसान भाइयों के लिये हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हुये है। सभी किसान भाई जिनको PM Kisan Samman Nidhi Yojana को लेकर कोई परेशानी है तो वे लोग इन निचे दिए गए नंबरों पर सम्पर्क कर सकते है।

  • National Helpline Number: 1800115526
  • Farmer’s Facilitation Centre (FFC): 155261
  • PM-Kisan Toll-Free Number: 1800115500

दोस्तों ऊपर दिए गए इन नंबरों पर कॉल करके आप सभी किसान भाई PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़े सवालों के जावद पा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको इस योजना को लेकर मन में कोईशंका है तो भी आप इन नंबरों पर फ़ोन करके अपनी परेशानी बता सकते है और अपनी जानकारी दुरुस्त कर सकते है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़े कुछ सवाल और जवाब – PM Kisan Yojana FAQ

Q  -: PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?

  • PM Kisan Samman Nidhi Yojana केंद्र सरकार की स्कीम है जिसका मकसद छोटे किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस स्कीम के तहत पात्र किसानो को हर साल 6000 रूपए दिए जाते है। ये 6000 रूपए 2000 रूपए की तीन बराबर बराबर किस्तों में दिए जाते है।

Q  -: PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए पात्रता क्या है?

  • PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिये पात्र किसान वही होगा जिसके नाम पर खेती करने की जमीन है और उसका नाम किसान योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेड है। जो किसान आयकर भरते हैं उन को इस योजना से बाहर रखा गया है।

Q  -:  PM Kisan Samman Nidhi Yojana के फायदे क्या क्या हैं?

  • PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत किसानो को हर साल 6000 रूपए दिए जाते है। ये किसानो के लिए बहुत बड़ा लाभ है। इससे किसान भाई अपनी फसल के लिए कुछ खाद और बीज की वयवस्था कर सकते है।

Q  -: PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिये आवेदन कैसे करें?

  • PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। वेबसाइट हमने ऊपर आर्टिकल में बताई है।

Conclusion

दोस्तों आपने इस आर्टिकल के माध्यम से PM Kisan Samman Nidhi Yojana को लेकर बहुत सी जानकारी ली है। हमें पूरी उम्मीद है की आपको इस योजना को लेकर सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। PM Kisan Samman Nidhi Yojana  को लेकर आपके मन में अभी भी अगर कोई सवाल है तो आप ऊपर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर फ़ोन कर सकते है।

इसके अलावा आप हमें निचे कमेंट सेक्शन में भी सवाल पूछ सकते हो। आपके सवालों के जवाब देने में मुझे बहुत ख़ुशी होगी। दोस्तों आप रोजाना किसान योजना और बाकि योजनाओ से जुडी जानकारी अपने मोइबल फ़ोन पर पाने के लिए हमें KisanYojana के WhatsApp Group पर ज्वाइन भी कर सकते है। ग्रुप में आपको सभी जानकारी और किसान योजना की ख़बरें रियल टाइम में मिलती है। धनयवाद – जय हिन्द – जय जवान – जय किसान

Join WhatsApp GroupJoin Telegram Group

Show More

Manoj Kumar

हरियाणा का रहने वाला हूँ और शुरू से ही लिखने का बड़ा शौख रहा है। नई नई चीजों के बारे में जानकारी लेना और इंटरनेट का कीड़ा बनना काफी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button