Ration Card : राशन कार्ड धारको के लिए खुशखबरी, अब फरवरी में मिलेगा दोगुना राशन
सरकार की तरफ से राशन कार्ड धारक को फरवरी में दो बार मुफ्त राशन दिया जायेगा। सरकार की तरफ से होली से पहले राशन कार्ड धारको को दो बार मुफ्त राशन देने का प्लान है।
Ration Card – आठ मार्च की होली है। और सरकार की तरफ से राशन कार्ड धारको को मुफ्त में दो बार राशन देने की खबर आ रही है। अगर आपको राशन कार्ड के तहत राशन मिलता है तो आपके लिए खुशखबरी है। सेंट्रल गवर्नमेंट की तरफ से करीब 80 करोड़ राशन कार्ड धारको को मुफ्त में राशन दिया जाना है।
नयी अपडेट के लिए हमें टेलीग्राम और व्हाट्सअप ग्रुप पर फॉलो करे |
Join Whatsapp Group Join Telegram Group |
इसके लिए सरकार की तरफ से आठ मार्च से पहले राशन दिए जाने का प्लान है। एनएफएसए के तहत मिलने वाले राशन का वितरण सरकार के आदेश के अनुसार 20 फरवरी से शुरू किया जायेगा। उत्तर प्रदेश राज्य में जितने भी लाभार्थी है उनको राशन वितरण किया जाने वाला है। इसके साथ ही जिन लोगो को पिछले महीने में राशन नहीं मिला था उन लोगो को इस महीने में दो बार राशन दिया जाने वाला है।
लेट लतीफी के चलते नहीं मिल पा रहा समय पर राशन
लोगो को राशन समय पर नहीं मिल पा रहा था दिसम्बर 2022 का राशन लोगो को January में मिल रहा है और ये पिछले साल से चल रहा है। लेकिन अब ये सिस्टम बदलने वाला है उत्तर प्रदेश राज्य के लाभार्थियों को समय के अनुसार राशन वितरण किया जायेगा। इसके लिए सभी राशन वितरण दुकानों को निर्देश जारी कर दिए गए है। सभी दुकानों पर अब समय पर राशन मिलेगा।
कितना राशन मिलेगा
जिन लोगो के पास घरेलु Ration Card है उन लोगो को सरकार की तरफ से पांच किलो गेहू और चावल दिए जाते है और जिन लोगो का Ration Card अंत्योदय योजना के तहत बना हुआ है उन लोगो को 35 किलो गेंहू और चावल दिए जाते है। जिन लोगो को पहले के महीने में राशन नहीं मिल पाया है उनको फरवरी में पूर्ण राशन दिया जायेगा और फरवरी के बाद हर महीने आपको राशन वितरण किया जायेगा
कब शुरू होगा राशन वितरण
NFSA के तहत गेहू और चावल का वितरण 20 फरवरी से शुरू होगा। और 28 फरवरी तक सभी राशन कार्ड धारको को राशन वितरण किया जायेगा। राशन वितरण इस टाइम एक महीना देरी से चल रहा है लेकिन जल्द ही सभी राशन कार्ड धारको को टाइम पर राशन का वितरण किया जायेगा
Rakesh Jaiswal
Rakesh Jaiswal 🙏🚩🚩🚩 BJP leader LK Advani ji