News

Republic Day 2023 -कितने बजे शुरू होगी 26 जनवरी 2023 की परेड

Republic Day 2023 – अपने देश में गणतंत्र दिवस काफी धूमधाम से मनाया जाता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तो गणतंत्र समारोह को देखने दुनिया भर से लोग आते हैं। हर साल दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड का आयोजन किया जाता है और देश के महामिम राष्ट्रपति देश को सम्बोधित करते हैं।

Republic Day 2023
Republic Day 2023

गणतंत्र दिवस 2023 में गणतंत्र समारोह का समय हर साल की तरह सुबह 09:30 बजे शुरू होगी। इससे पहले 09:00 बजे महामहिम राष्ट्रपति ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद गणतंत्र दिवस का समरोह शुरू होगा और उसमे देश की सेनाओं की परेड और झांकियां दिखाई जायेगी।

आपको बता दें की गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह की रिहर्सल कई दिनों पहले हो जाती है। परेड में शामिल होने वाले सभी ग्रुप परेड की तैयारियां जोर शोर कर देते हैं। परेड दिल्ली राजपथ पर होती है और लगभग 5 किलोमीटर तक चलती है।

24 जनवरी के दिन परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल राजपथ पर की जाती है। परेड इंडिया गेट से शुरू होकर इंडियन गेट से होते हुये विजय चौक तक जाती है। इस परेड में भारतीय सेना के तीनो अंग यानी जल सेना, थल सेना और वायु सेना की टुकड़ियां हिस्सा लेती है और सभी सेनाओं के बैंड अपनी अपनी कला दिखाते हैं।

Also Read This: श्वेता तिवारी के साथ हुई गंदी हरकत

Republic Day 2023 परेड की टिकट कहां से खरीदें ?

Republic Day 2023 की परेड की टिकट भारतीय रक्षा मंत्रालय की पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इस पोर्टल पर जाकर सबसे पहले आपको अपना अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनाते हुये आपको अपनी सभी जानकारी जैसे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, फ़ोन नंबर और अपना परमानेंट एड्रेस आदि देने होंगे।

आपको अपने साथ जाने वाली सभी सदस्यों की भी जानकारी पोर्टल पर देनी होगी। इसके साथ ही आपको Republic Day 2023 परेड में जाने के दौरान अपना ओरिजिनल आधार अपने साथ लेकर जाना होगा। डॉक्यूमेंट अपलोड के दौरान अपनी और अपने साथ जाने वाले सदस्यों की लेटेस्ट फोटो भी अपलोड करनी होगी।

Republic Day 2023 परेड की टिकट के प्राइस 20 रूपए से शुरू होकर 500 रूपए में उपलब्ध है। मंत्रालय के वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रशन के दौरान ही आप अपनी पेमेंट करके टिकट खरीद सकते हैं।

Show More

Vinod Yadav

नाम विनोद यादव है और हरियाणे का हूँ। जमीन से जुड़ा हुआ हूँ तो योजनाओ और किसानो के बारे में अच्छी पकड़ भी है। लिखने का कीड़ा बचपन से ही मौजूद है। वैसे तो जॉब करता हूँ लेकिन फिर भी आपके लिये कुछ समय निकाल ही लेता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button