
Sahara India Refund Status: सहारा इंडिया ग्रुप में उनकी स्किम के तहत निवेश करने वाले ग्राहकों का पैसा फंस गया है। सब लोग अपने पैसे वापस आने का इंतजार कर रगे है। वही सहारा प्रमुख सुब्रत राय का कहना है कि वह तो निवेशकों का पैसा वापस देना चाहते है लेकिन सेबी ने उनका सारा पैसा रोक लिया है। हालांकि सेबी की तरफ से सहारा ग्रुप को नोटिस जारी कर दिया है।

सहारा इंडिया में निवेषकों का कितना पैसा फंसा है?
सहारा इंडिया के रियल एस्टेट सेक्टर में 232000 लोगों ने अपना पैसे निवेश किया था। कुछ निवेश की गई कुल राशी 19400 करोड़ रुपये थी। ओर इसके अलावा हाउसिंग सेक्टर में 75 लाख लोगों ने निवेश किया था। इसमे कुल निवेश की गई राशी थी 6380 करोड़ रुपये। अब निवेशकों का ये सारा पैसा फंस चुका है। हालांकि इसमें से सहारा इंडिया ने 132 करोड़ रुपये निवेशकों को लौटाए भी हैं लेकिन जो बच गये वो सब आज भी अपने पैसे वापस आने का इंतजार कर रहे है।
सहारा इंडिया में निवेषकों का पैसा फसने का कारण क्या है?
सेबी को साल 2009 इर साल 2010 में 2 शिकायत मिली जिसमे सहारा इंडिया के गलत तरीके से धन जुटाने को लेकर बताया गया था। इसके बाद सेबी ने इसकी जांच की तो उसमें पाया कि शिकायत बिल्कुल सही है। सेबी ने सहारा की उन कंपनियों की जिनकी शिकायत मिली थी, गहराई से जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि सहारा इंडिया ने करीब दो ढाई करोड़ निवेशकों से 24 हजार करोड़ रुपये इक्कठे किये हैं।
Read More: Gold Silver Today Price: खुशखबरी, सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट, आज के रेट यहां देखें
इसके बाद सेबी ने इन दोनी कंपनियों के पैसे पर रोक लगा दी। इस रोक के साथ ही सेबी ने सभी निवेषकों को 15 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे वापस करने का आदेश दिया। इस केस को अब सेबी और सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस बना दिया और एक एक करके सहारा ग्रुप के सभी बैंक खाते ओर प्रोपर्टी को सील करना शुरू कर दिया। सीलिंग होने के कारण सहारा का सारा पैसा अब सेबी के पास चला गया। अब सहारा ग्रुप इन पैसों को लौटा नही पा रहा है।
निवेषकों को कब तक मिलेगा पैसा वापस – Sahara India Refund Status
Sahara India Refund Status: सहारा इंडिया ग्रुप में जिन लोगों ने निवेश किया था आज उनकी हालत खराब होती जा रही है। लोग अपने पैसे के लिये दर दर की ठोकरें खा रहे है। लेकिन कहीं से भी उनको ठीक जवाब नही मिल पा रहा है। हालांकि सेबी ने सहारा प्रमुख ओर उनकी कंपनियों को 15 दिन के अंदर 6.48 करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया है। अब देखने वाली बात ये है कि सहारा ग्रुप इस जुर्माने की राशि को जमा कर पाता है कि नही।
Read More: Jio New Recharge Plan: जिओ दे रहा है 1 साल फिर से फ्री – ऐसे करें रिचार्ज
निवेषकों को पैसा वापस कब मिलेगा इसके बारे में अभी ठीक से कुछ नही कहा जा सकता। एक बात तो की जब तक सेबी के साथ सहारा इंडिया का मैटर क्लियर नही होगा तब तक निवेषकों का पैसा भी वापस नही मिलेगा। हालांकि आपको एक बार फिर बता दें कि सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत राय ने अपने एक बयान में कहा था कि वो सभी निवेषकों का पैसा लौटना चाहते है लेकिन सेबी के कब्जे की वजह से वो मजबूर है।