बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान के घर में आधी रात को दो गुजराती लड़के घुस गए थे। और करीब आठ घंटे तक दोनों लड़के इनके घर में छुपे रहते है और शाहरुख़ खान की सुरक्षा में लगे लोगो को पता तक नहीं चला।
आठ घंटे बाद इन दोनों लड़को को पकड़ लिया गया और मुंबई पुलिस ने इन दोनों लड़को के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब सवाल ये है की इतनी सुरक्षा होने के बाद ये लोग अंदर कैसे घुसे, मुंबई पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस को इन दोनों लड़को ने बताया की वो शाहरुख़ खान से मिलने आये थे और आधी रात के समय में वो इनके बंगले में घुसे थे।
इन लड़को की उम्र 20 वर्ष से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इन दोनों लड़को का कहना है की वो शाहरुख़ खान के बहुत बड़े फैंस है। ये दोनों लड़के शाहरुख़ खान के बंगले मन्नत में रात के टाइम पर अँधेरे का फायदा उठाकर करीब 3 बजे घुसे थे
इसके बाद वो मन्नत की तीसरी मंजिल पर छिपे रहे और शाहरुख़ खान का इंतजार करने लगे और इंतजार करते करते उनको आठ घंटे बीत गए
लेकिन इसके बाद शाहरुख़ खान के घर में काम करने वाले एक व्यक्ति ने इनको देख लिया और उनको पकड़ लिया गया। और पुलिस के पास फ़ोन किया गया। शाहरुख़ खान खुद इस बात से हैरान है की इतनी सुरक्षा के बावजूद दो लड़के उनके घर में घुस आये थे।
पुलिस इन दोनों लड़को पर बिना इजाजत चोरी छिपे किसी के घर में घुसने का मामला दर्ज किया है। और इस मामले की और जाँच जारी है।