Shivaram rajguru का जीवन परिचय
[table id=8 /]
Shivaram Rajguru भारत के महान सवंत्रता सेनानी भगत सिंह के साथ आपने राजगुरु का नाम भी सुना होगा। हम उन्ही राजगुरु का जीवन परिचय आज बताने वाले है। राजगुरु का पूरा नाम शिवराम हरी राजगुरु था। भगत सिंह , चन्दर शेखर आजाद और राजगुरु बहुत ही घनिष्ठ मित्र थे। राजगुरु , भगत सिंह और सुखदेव ने देश के लिए जो बलिदान दिया है उसको हम कभी नहीं भुला सकते। उनका नाम आज भी सर्वणिम अक्षरों में लिखा जाता है। और आज भी भारत के युवा वर्ग को इससे प्रेरणा मिलती है। राजगुरु ने हँसते हँसते भारत देश के लिए बलिदान दिया था। और हमेशा अमर रहेंगे।
जिस तरह गाँधी जी ने अहिंसा के रस्ते पर चलकर देश के लिए संघर्ष किया था। उसी तरह राजगुरु भगत सिंह और सुखदेव ने भी भारत देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया था इस वेबसाइट पर आपको भगत सिंह , महात्मा गाँधी और सुखदेव की पूरी जानकारी मिल जाएगी और भी देश के महान नायको की जानकारी आपको यही पर मिल जाएगी। तो अब आपको शिवराम हरी राजगुरु की पूरी जानकारी देते है।
Shivaram Rajguru का जन्म और उनके परिवार की जानकारी
राजगुरु का जन्म ऐसी धरती पर हुआ था जो महान वीरो की धरती थी। इनकी माता शिव भगवान् की अनन्य भक्त थी इसी कारण इनके माता पिता ने इनको शिव भगवान् का प्रशाद माना था। इसलिए इनका नाम शिवराम रखा गया था
और महाराष्ट्र में मराठी परिवार में ये परम्परा है की बेटे के नाम के पीछे पिता का नाम जोड़ा जाता था।
इसलिए इनका नाम Shivaram Hari Rajguru कहा जाता है। वीर नायक राजगुरु का जन्म चौबीस अगस्त उन्नीस सौ आठ को पुणे के खेड़ा गांव में हुआ था। राजगुरु के पिता का नाम हरिनारायण और माता का नाम पारवती बाई था। राजगुरु का परिवार की प्रतिष्टा बहुत थी लेकिन उनकी आर्थिक सीतथी अच्छी नहीं थी इनके पिता पूजा पाठ जैसे कार्य करके परिवार का पालन पोषण करते थे और कई बार तो इनको भूखे पेट ही सोना पड़ता था। जब राजगुरु का जन्म हुआ तब इनके पिता ने इनकी कुंडली उच्च ज्योतिष से बनवाई थी।
ज्योतिषी और हरी राजगुरु
और ज्योतिषी ने ये कहा था की उनका पुत्र बहुत ही साहसी और निडर होगा और छोटी ही उम्र में उनका नाम सर्वाणिम अक्षर में लिखा जायेगा और वही हुआ राजगुरु बहुत छोटी उम्र में देश के लिए शहीद हो गए और उनका नाम आज भी सर्वणिम अक्षरों में लिखा जाता है। इनके पिता का देहांत जब ये छोटे थे तभी हो गया था।
इसलिए इनके जीवन में इनका पालन इनके बड़े भाई और इनकी माता जी ने ही किया था। शिवराम हरी राजगुरु अपने बचपन से ही बहुत निडर और साहसी और नटखट थे। इनमे देशभक्ति तो जन्म से ही कूट कूट कर भरी थी। इसलिए ये ब्रिटिश लोगो से नफरत करते थे। वे वीर शिवजी और बाल गंगाधर तिलक से बहुत प्रभावित थे। और ये कभी भी किसी भी खतरे को मोल ले लेते थे। लेकिन इनकी एक कमजोरी भी थी। राजगुरु का मन पढाई में बिलकुल भी नहीं लगता था इसलिए इनको अपने भाई और भाभी से डांट भी बहुत पड़ती थी। लेकिन माता जी इनको कुछ नहीं कहती थी।
[table id=6 /]
Shivaram Rajguru और चन्दर शेखर आजाद की मित्रता
Shivaram Rajguru का मन पढाई में बिलकुल नहीं लगता था और साथ में पिता जी का भी देहांत हो चूका था। इसलिए उनको बहुत ही तिरस्कार का सामना करना पड़ता था। और इन सबसे तंग आकर एक दिन वो घर छोड़ कर चले गए। इसके बाद उन्होंने बहुत से क्रांति करियो से भेट की और उनसे मिलकर अपने विचार साझा किये।
इसके बाद एक दिन राजगुरु की भेट चन्दर शेखर आजाद से हुई। और उनके साथ उनकी अच्छी जमी तो दोनों काफी घनिष्ठ मित्र हो गए। और चंद्र शेखर आजाद की मदद से राजगुरु हिंदुस्तान समाजवादी संघ के सदस्य बन गए और वहा से चंद्र शेखर आजाद के साथ उन्होंने निशानेबाजी की ट्रेनिंग ली और बहुत ही जल्द वो एक कुशल निशानेबाज बन चुके थे।
इसके बाद उसी संघ में इनकी मुलाकात भगत सिंह और सुखदेव से हुई और राजगुरु उनके विचारो से बहुत प्रभावित हुए।
राजगुरु का क्रान्तिकारी के रुप में पहला कार्य
उन्नीस सौ पचीस में काकोरी कांड के बाद क्रन्तिकारी संघ लगभग खत्म सा हो गया था। इसलिए नेता पार्टी को दोबारा से खड़ा करने के लिए नए नए नोजवानो को अपने साथ जोड़ रहे थे। और इसी समय इनकी मुलाकात मुनिशर अवस्थी से हुई और उनकी सहायता से राजगुरु इस संघ से जुड़ गए थे। और पार्टी की तरफ से इनको पहला काम एक देशद्रोही को गोली मारने का मिला था। और इनका साथ दे रहे थे शिव वर्मा। राजगुरु बहुत खुश थे।
पार्टी के आदेश के बाद राजगुरु और शिव वर्मा दिल्ली पहुंच गए और उस देशद्रोही पर नजर रखने लगे। इसके बाद सब प्लान के तहत शिव वर्मा पिस्तौल लेने लाहौर चले गए और वापस धर्मशाला आने की बजाय वो सीधे वही पहुंच गए जहा देशद्रोही को मरना था। लेकिन वहां पर पहले से ही पुलिस मौजूद थी इसलिए शिव वर्मा को लगा की राजगुरु ने देशद्रोही को गोली मार दी है इसलिए वहां पुलिस मौजूद है इसलिए शिव वर्मा वापस कानपूर लोट गए।
लेकिन दूसरे दिन अख़बार से पता चला की राजगुरु ने देशद्रोही की जगह किसी और व्यक्ति को मार दिया है। और दूसरी तरफ राजगुरु उस व्यक्ति को मारने के बाद फरार हो चुके थे। वो किसी तरह बचते हुए कानपूर पार्टी के कार्यालय में पहुंचे तो उनको पता चला की उन्होंने किसी गलत आदमी को मार दिया है। तो उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओ से माफ़ी मांगी और अपनी गलती को स्वीकार किया और इसी पार्टी में भगत सिंह और सुखदेव भी शामिल थे और साथ काम करते थे ।
साइमन कमीशन का विरोध और लाला लाजपराय की हत्या
पुरे भारत में उस समय ब्रिटिश और क्रांतिकारीयो के बीच संघर्ष चल रहा था। ब्रिटिश सरकार किसी भी तरह से इस विरोध को खत्म करना चाहती थी और भारतीयों पर अपना राज पहले की तरह बरक़रार रखना चाहती थी। इसलिए ब्रिटिश सरकार ने एक नए कमिशन का गठन किया जिसका नाम था साइमन कमिशन। इस आयोग में सभी अंग्रेज सदस्य थे
कोई भी भारतीय इसका सदस्य नहीं था। और इसी वजह से पुरे देश में इस आयोग का विरोध हुआ। जगह जगह धरने पर्दर्शन हुए। और पंजाब में इसका विरोध प्रदर्शन हुआ जिसमे लाला लाजपतराय इसका नेतृत्व कर रहे थे।
जब ब्रिटिश अधिकारियो को लगने लगा का अब भीड़ को काबू करना मुश्किल है । सब कुछ कंट्रोल से बाहर हो रहा था तो पुलिस अफसर स्काट ने भीड़ पर लाठीचार्ज का आदेश दे दिया था
और इसमें लाला लाजपतराय को काफी गंभीर चोटे आई थी और उनकी मौत हो गई। इस बात से Shivaram Rajguru , भगत सिंह और सुखदेव बहुत आहात हुए और उन्होंने उस पुलिस अधिकारी को मारने का प्लान बनाया।
और अधिक पढ़े -:
- Affiliate Marketing क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए
- महिलाओं के लिए घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके
- ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए आपको क्या चाहिए ?
सांडर्स की हत्या और पुलिस की छापेमारी
लाला लाजपतराय की मौत के बाद लोगो में ब्रिटिश सरकार के प्रति रोष व्याप्त था और उनकी मौत का बदला लेने के लिए संघ के सदस्यों ने प्लान त्यार किया। जिसमे भगत सिंह , Shivaram Rajguru , और सुखदेव , चंद्र शेखर आजाद ने पूरी योजना तैयार कर ली थी इसके बाद प्लान के हिसाब से सत्रह दिसम्बर उन्नीस सौ अठाइस को शाम साथ बजे जयगोपाल चौकी के सामने पहुंच चुके थे
और बाकि के लोग भी अपनी जगह पहुंच चुके थे। जैसे ही स्काट सांडर्स बाहर आया Shivaram Rajguru ने गोली चला दी और सांडर्स मारा गया इसके बाद Shivaram Rajguru और उनके सभी साथी वेश बदलकर फरार हो गए और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। लेकिन तब तक सभी लोग वहां से निकल चुके थे और पूना चले गए थे।
इसके बाद एक गुप्तचर के कारण Shivaram Rajguru को पूना से गिरप्तार कर लिया गया। और उनके साथ ही भगत सिंह और सुखदेव भी पकड़े गए थे । पुलिस ने इन तीनो पर लाहौर षड़यंत्र के तहत केस चलाया और सुखदेव , भगत सिंह और राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई गई। जिसका पुरे देश में विरोध प्रदर्शन होने लगा था लोग जमा होने लगे थे।
इससे ब्रिटिश सरकार घबराने लगी थी इसलिए ब्रिटिश सरकार ने समय से पहले ही इन तीनो को फांसी पर चढ़ा दिया। ये भारत माँ के सपूत हमेशा के लिए अमर हो गए।
राजगुरु और भगत सिंह , सुखदेव का आमरण अनशन
ब्रिटिश सैनिको द्वारा गिरप्तार कर लिए जाने के बाद इनको जेल भेज दिया गया था। लेकिन जेल के हालत बहुत बुरे थे। कैदियों को बुरी तरह से मारा पीटा जाता था। खाना भी अच्छा नहीं था। और कैदियों को मानसिक रूप से परेशां किया जाता था। इसलिए जेल में भगत सिंह सुखदेव और Shivaram Rajguru ने आमरण अनशन आरम्भ कर दिया।
और इनके इस कदम से भारत की जनता उनके साथ आ गई और बाहर लोग उनके समर्थन में उतर आये थे। सभी ब्रिटिश अधिकारी घबरा गए थे । और उन लोगो ने जबरदस्ती उनका अनशन तुड़वाने का प्रयास क्या लेकिन सफल नहीं हो पाए। और आमरण अनशन से राजगुरु और जतिन दास की तबियत बहुत जयादा ख़राब हो गई थी। और जतिन दास की मौत हो गई जेल में ही।
इसके कारण बाहर लोगो ने धरने प्रदर्शन करने शुरू कर दिए। भीड़ बेकाबू हो चुकी थी। अंग्रेजो को समझ नहीं आ रहा था क्या किया जाये। और मजबूर होकर ब्रिटिश अधिकारियो को राजगुरु और उनके साथियो की हर बात माननी पड़ी लेकिन इसके बाद राजगुरु और भगतसिंह, सुखदेव को सांडर्स की हत्या के जुर्म में फांसी दे दी गई। पूरी जेल में इंकलाब जिंदाबाद के नारे गूंज रहे थे।
[table id=7 /]
FAQ -:
Q -: राजगुरु की मृत्यु कब हुई?
Ans -: 23 March 1931
Q -: शहीद राजगुरु जयंती कब है ?
Ans -: 23 मार्च
Q -: राजगुरु की माता का क्या नाम था ?
Ans -: पार्वती बाई
Q -: राजगुरु के पिता का नाम क्या है ?
Ans -: हरी नारायण
Q -: राजगुरु जी का जन्म कहाँ हुआ ?
Ans -: 24 अगस्त 1908, राजगुरूनगर
Q -: राजगुरु सबसे ज्यादा किससे प्रभावित हुए थे ?
Ans -: चन्द्रशेखर आजाद
Q -: राजगुरु का नारा क्या था?
Ans -: इंकलाब जिंदाबाद
Q -: भगत सिंह और उसके साथियों ने कौन सा अखबार निकाला?
Ans -: अखबार ‘द पीपल