News

Today Weather Update: उत्तर भारत में आयेगी भयंकर आफत | पहाड़ी इलाके में भीषण बर्फ़बारी

Today Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर से मिली राहत जल्द खत्म हो सकती है और एक बार फिर से गलन वाली ठंड लौटने वाली है। मौसम विभाग ने 14 जनवरी के बाद से तापमान में गिरावट की आशंका जताई है। शनिवार से अगले दो दिन के भीतर तापमान तीन से पांच डिग्री नीचे गिरने की आशंका है।

Today Weather Update
Today Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में तापमान नीचे आ सकता है। चौदह से सोलह जनवरी के बीच पांच डिग्री तक पारा नीचे आने का अनुमान है। विभाग ने अगले दो दिन में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश (Normal Rain) की आशंका जताई है। 19 से 25 फरवरी के दौरान सप्ताह के पहले भाग में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

Read More : Weather Update: दिल्ली एनसीआर में बारिश का रेड अलर्ट | पारा शून्य से नीचे जायेगा

इसके चलते पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है और बर्फबारी भी हो सकती है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की आशंका है। सप्ताह के पहले भाग के दौरान चरम दक्षिण प्रायद्वीपीय और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में तापमान में अगले 48 घंटे में गिरावट दर्ज किए जाने का अनुमान है तो वहीं पूर्व के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

Read More : NVS Peon Bharti 2023: आठवीं पास के लिए 23000 पदों की भर्ती, यहाँ से देखे पूरी जानकारी

अगले सप्ताह 19 से 25 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पूर्वोत्तर राज्यों के बाहर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे रहने की संभावना है। 15 से 18 तारीख उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर से गंभीर शीत लहर की स्थिती रहेंगी। जबकि हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग अलग हिस्सों में शीतलहर की आशंका है।

Read More : WCDDEL: आगनबाड़ी में 10वी 12वी पास के लिए बम्पर वैकेंसी जारी , यहाँ से करे आवेदन

कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में 13 से 14 जनवरी तो वहीं मध्य प्रदेश में 16 से 17 जनवरी शीतलहर पड़ने का अनुमान है। गंगा के मैदानी इलाकों में सतह के निकट हल्की हवाएं चलेंगी और उच्च नमी बनी रहेंगी। इसके चलते अलग अलग हिस्सों में रात के दौरान घने से बहुत घना कोहरा रहेगा। 13 से 17 जनवरी के दौरान बिहार में सुबह के समय और उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय में रात और सुबह के समय अलग अलग इलाकों में घने कोहरे की आशंका बनी रहेंगी।

Read More : Railway Bharti 2023: 10वी पास के लिए रेलवे में 2026 अपरेंटिस पदों की भर्ती

14 से 17 तारीख के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के घंटों के दौरान अलग अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा। जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 15 से 17 जनवरी के दौरान और उत्तर मध्य प्रदेश में सोलह से 17 जनवरी के दौरान घना कोहरा रहने की आशंका है।

Show More

Vinod Yadav

नाम विनोद यादव है और हरियाणे का हूँ। जमीन से जुड़ा हुआ हूँ तो योजनाओ और किसानो के बारे में अच्छी पकड़ भी है। लिखने का कीड़ा बचपन से ही मौजूद है। वैसे तो जॉब करता हूँ लेकिन फिर भी आपके लिये कुछ समय निकाल ही लेता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button