Yojana

UP Kanya Sumangala Yojana: खुशखबरी – अब हर बेटी को मिलेंगे इतने रूपए

UP Kanya Sumangala Yojana: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने साल 2019 में प्रदेश की बेटियों के लिये एक ऐतिहासिक कदम उठाया था। प्रदेश की बेटियों के लिये योगी सरकार ने एक योजना शुरू की थी जिसका नाम (Kanya Sumangala Yojana) कन्या सुमंगला योजना है। फ़िलहाल प्रदेश भर से 10 लाख 93 हजार बेटियां इसका फायदा उठा रही है। प्रदेश की बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिये जन्म से लेकर विवाह तक का खर्च राज्य सरकार उठायेगी। कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) में कैसे नामांकन करें और कौन कौन इस योजना का लाभ उठा सकते है इसका पूरा ब्यौरा हम आगे आपको देने वाले है।

UP Kanya Sumangala Yojana
UP Kanya Sumangala Yojana

कन्या सुमंगला योजना Eligibilit

कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) का लाभ उठाने के लिए कुछ नियमर शर्ते बनाई गई है जिनको पूरा करने पर ही आप इसका लाभ उठा पायेंगे। क्या है नियम और शर्ते देखिये:

  • लाभार्थी उत्तरप्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिये। इसके लिए कोई एक पहचान पत्र जैसे वोटर कार्ड, बिजली का बिल, राशन कार्ड और टेलीफोन का बिल होना जरुरी है।
  • लाभार्थी के परिवार की सालाना आय 3 लाख से जयादा नहीं होनी चाहिए।
  • एक परिवार से केवल 2 बेटियों को ही कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) का लाभ मिल सकता है।
  • लाभार्थी के परिवार में दो से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिये।
  • लाभार्थी परिवार की महिला को यही दूसरी डिलीवरी के समय जुड़वां बच्चे होते है और उसमे से एक बालिका है तो उसको कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) का लाभ मिलेगा।
  • यही किसी महिला की पहली संतान बालिका है और दूसरी डिलीवरी के समय जुड़वाँ बच्चे होते है और दोनों ही बालिका होती है तो ऐसे केस में तीनो बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) का लाभ प्राप्त होगा।
  • यदि लाभार्थी के बालिका को गोद लिया है तो परिवार बालिकाओं और गोद ली बालिका में केवल दो को ही कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) का लाभ मिल पायेगा।

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान योजना के पैसे आने शुरू Ayushman Payment status चेक करे

कन्या सुमंगला योजना के लाभ का ब्यौरा

कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) को सरल बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने इस योजना को 6 भागों में विभाजित किया है। इनमे से हर एक चरण का ब्यौरा इस प्रकार से है।

  1. 01 अप्रैल 2019 या फिर इसके बाद जन्मी बालिका को उसके जन्म के दौरान एकमुश्त 2000 रूपए की धनराशि दी जायेगी।
  2. जो बालिका 01 अप्रैल 2018 के बाद जन्मी है और टीकाकरण पूर्ण हो चूका है, ऐसी बालिकाओं को एकमुश्त 1000 रूपए की धनराशि दी जायेगी।
  3. जिन बालिकाओं ने चालू शैक्षिणिक सत्र के दौरान प्रथम कक्षा में दाखिला लिया है उन बच्चियों को 2000 रूपए की सहायता राशी एकमुश्त दी जायेगी।
  4. जिन बालिकाओं ने चालू शैक्षिणिक सत्र के दौरान छठी कक्षा में दाखिला लिया है उन बच्चियों को 2000 रूपए की सहायता राशी एकमुश्त दी जायेगी।
  5. जिन बालिकाओं ने चालू शैक्षिणिक सत्र के दौरान 9वी कक्षा में दाखिला लिया है उन बच्चियों को 3000 रूपए की सहायता राशी एकमुश्त दी जायेगी।
  6. जिन बालिकाओं ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास करके चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान दो वर्षीय डिप्लोमा में या फिर स्नातक के लिये दाखिला लिया है उन बच्चियों को एकमुश्त 5000 रूपए की धनराशि दी जायेगी।

इसे भी पढ़ें: बेटी के जन्म पर सरकार दे रही है 50 हजार की धनराशि। अभी आवेदन करे

कन्या सुमंगला योजना के पैसे कैसे मिलेंगे

कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) के लाभार्थी को मिलने वाली धनराशि PFMS के द्वारा उसके बैंक खाते में जमा की जायेगी। यदि लाभार्थी बालिग नहीं है तो माता के खाते में ये धनराशि भेजी जायेगी। माता के देहांत वाले केस में ये धन राशि पिता के खाते में और यदि दोनों की मृत्यु हो चुकी है तो ये धनराशि अभिभावक के बैंक खाते में भेजी जायेगी। लेकिन इसके लिये लाभार्थी को माता और पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

इसे भी पढ़ें

कन्या सुमंगला योजना के लिये आवेदन कैसे करें

कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) के लिये सभी पात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जो लोग ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं वे लोग अपना आवेदन जिला खंड अधिकारी के द्वारा भी कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने लिए लिए आप यहाँ क्लिक करें।

इसे भी पढ़ें: पुरे साल फ्री मिलेगा गेहू, चावल, दाल अनाज फ्री, बस ये कार्ड बनवा ले

निष्कर्ष

  • दोस्तों हम आपको हर पल की जानकारी टेलीग्राम के माध्यम से भी दे रहे है अगर आपको जानकारी अच्छी लगती है। तो हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते है। यहाँ आपको रोजाना नयी जानकारी प्रदान की जाती है।
  • अगर आपका कोई सवाल है इस UP Kanya Sumangala Yojana टॉपिक से सम्बंधित तो हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम इसका जवाब तुरंत देने के कोशिश करेंगे।
  • वैसे तो हम UP Kanya Sumangala Yojana पोस्ट के माध्यम से आपको सभी सवालो के जवाब देने की कोशिस करते है लेकिन इसके आलावा UP Kanya Sumangala Yojana पोस्ट से सम्बंधित आपका कोई सवाल रह जाता है तो आप इसके बारे में हमें कमेंट कर सकते है
  • इस पोस्ट को दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे ताकि उनको भी नयी जानकारी पता चल सके और वो लोग भी अपडेट रहे।

Show More

Vinod Yadav

नाम विनोद यादव है और हरियाणे का हूँ। जमीन से जुड़ा हुआ हूँ तो योजनाओ और किसानो के बारे में अच्छी पकड़ भी है। लिखने का कीड़ा बचपन से ही मौजूद है। वैसे तो जॉब करता हूँ लेकिन फिर भी आपके लिये कुछ समय निकाल ही लेता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button