Career

UP Police में इस प्रकार होगा आपका चयन , भर्ती होने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी 2023

UP Police – उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के लिए लाखो युवक इंतजार कर रहे है। की कब उत्तर प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट में भर्ती की वैकेंसी आये और कब वो इसके लिए आवेदन करे। लेकिन आपको आवेदन करने से नौकरी नहीं मिलने वाली है। इसके लिए आपको उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल और अन्य पदों की भर्ती के बारे में जानकारी होना जरुरी है। इसमें आपको क्या भर्ती के लिए पात्रता होती है, किस प्रकार से भर्ती के लिए चयन होगा , एग्जाम में क्या आता है। इन सबकी जानकारी आपको होना जरुरी है। इस लेख में हम आपको इसके सम्बंधित पूरी जानकारी देने वाले है।

अन्य खबरे पढ़े – : JEE Main Answer Key 2023 PDF, जेईई का रिजल्ट जारी यहाँ से करे डाउनलोड

उत्तर प्रदेश साकार के द्वारा UP Police 35700 पुलिस और अन्य पदों के लिए वैकेंसी जारी की जाने वाली है। लेकिन ये कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन में नहीं बताया गया है की 35700 पद ही होंगे इसमें कम जयादा भी हो सकते है। और उम्मीद है की इस महीने के आखिरी में इसके लिए विज्ञापन जारी हो सकते है। लेकिन ये तो UP Police ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता लगेगा। तो बात करते है की आपको इस भर्ती के लिए सिलेक्शन किस प्रकार से होगा और भर्ती के लिए मापदंड क्या होंगे 2023 में

उत्तर प्रदेश पुलिस में कितने पद जारी होने वाले है

UP Police के द्वारा बहुत जल्द भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा सकता है और इसके लिए अलग अलग पदों की भर्ती की जाएगी। इसमें कांस्टेबल, फायरमैन, सब इंस्पेक्टर , असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर , MTS के पद भी शामिल होंगे

भर्ती के लिए पात्रता

यूपी पुलिस भर्ती के लिए साल 2023 में होने वाली भर्ती के लिए एजुकेशन में कुछ खास बदलाव नहीं किये गए है। इसमें कांस्टेबल के लिए वही दसवीं की परीक्षा पास की हो और जो लोग सब इंस्पेक्टर या फिर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है उनके लिए वही पुराने मापदंड के हिसाब से ग्रेजुएशन पास माँगा गया है ।

अन्य खबरे पढ़े – : HSSC CET Exam Center: हरियाणा सीईटी एग्जाम सेण्टर की लिस्ट यहाँ चेक करे

UP Police में भर्ती होने के लिए आयु सीमा

उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होंगे के लिए आयु सीमा के लिए मापदंड तय किये गए है जो की पहले की तरह ही है इसमें भी कोई बदलाव नहीं हुआ है । कांस्टेबल भर्ती के लिए 18 वर्ष से 22 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। लेकिन जिन लोगो की आयु सीमा 22 वर्ष से अधिक हो चुकी है वो और लोग आरक्षित वर्ग में आते है उनको सरकार की तरफ से आयु सीमा में कुछ सालो की छूट दी जाती है। इसमें तीन वर्ष और पांच वर्ष के लिए छूट मिलती है।

UP Police भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

देश में कोई भी भर्ती फ्री में नहीं होती है। क्योकि कोई भी भर्ती आयोजित करने के लिए खर्चा तो आता ही है। इसलिए इसके लिए कोई भी फॉर्म हो इसमें आवेदन शुल्क लिया जाता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए निम्न प्रकार से आवेदन शुल्क लागु है।

  • जनरल / ओबीसी / अन्य राज्य उम्मीदवार आवेदन शुल्क- रुपये। 400/-
  • अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जनजाति/महिला उम्मीदवार आवेदन शुल्क- निःशुल्क

उत्तर प्रदेश UP Police भर्ती के लिए चयन किस प्रकार होगा

जो भी युवक भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है उनको पता होना चाहिए की इस भर्ती के सिलेक्शन प्रक्रिया क्या होने वाली है। इसमें कितने चरणों में आपका सिलेक्शन होगा। इसके बारे में निचे पूरी जानकारी दी गई है

अन्य खबरे पढ़े – : PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना में 6 हजार प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 8 हजार प्रतिवर्ष होंगे

  • लिखित परीक्षा
  • भर्ती आवेदन करने के बाद आपको एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। ऑनलाइन या ऑफलाइन एग्जाम के लिए , इस एग्जाम में आपसे दसवीं लेवल के प्रश्न पूछे जाते है। जिसमे हिंदी , गणित , रीजनिंग के सवाल आते है। जो की सामने लेवल के होते है। इन सवालों को दसवीं पास कोई भी छात्र आसानी से हल कर सकता है। इसके लिए अगर आप घर पर भी तैयारी करते है तो आपका एग्जाम क्लियर हो जाता है। या फिर आप इसके लिए कोचिंग भी ले सकते है।
  • फिजिकल
  • जिन लोगो का UP Police एग्जाम क्लियर होता है उन लोगो को फिजिकल के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जाते है। फिजिकल में आपको दौड़ , लॉन्ग जम्प , हाई जम्प , चेस्ट का माप , हाइट का माप लिए जाते है। इसमें आपको छाती की चौड़ाई कम से कम 80cm और फुलावट के साथ 85cm होनी चाहिए
  • मेडिकल

  •  जिन लोगो का एग्जाम और फिजिकल टेस्ट पास हो जाता है। उन लोगो को आगे की प्रक्रिया के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जाते है। मेडिकल के लिए इन लोगो को बुलाया जाता है। मेडिकल में पुरे शरीर की जाँच होती है। इसमें आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ये नार्मल टेस्ट होते है। जिसमे पता किया जाता है की आपको किसी प्रकार की कोई बीमारी तो नहीं है। और अगर मेडिकल टेस्ट में आपका किसी कारणवश कोई पॉइंट बन भी जाता है तो आपको इसके लिए घबराने की जरुरत नहीं है। इसके लिए आपको कुछ टाइम दिया जाता है। इस टाइम के दौरान आपको इलाज करवा लेना है। और फिर मेडिकल के लिए दोबारा जा सकते है।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • भर्ती के लिए अंतिम चरण में डॉक्मेंट वेरिफिकेशन होता है। इसमें आपके सभी दस्तावेजों की जाँच की जाती है। इसमें आपके दसवीं की मार्कशीट , आपका आधार कार्ड , पुलिस रिकॉर्ड , आपके डोमोसाइल की जाँच होती है। ये जाँच इसलिए होती है की कही आपका पहले कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है। या फिर आपके डॉक्मेंट डुप्लीकेट या फर्जी तो नहीं है।
  • फाइनल जोइनिंग लेटर
  •  सभी चरणों को पूरा करने के कुछ टाइम बाद आपको ज्वाइन लेटर भेजा जाता है जो की पोस्ट के माध्यम से आपके पास आया है। इसमें आपको तारीख दी जाती है। की इस दिन आपको ज्वाइन करना है। ज्वाइन करने का मतलब यहाँ ये है की आपको ट्रेनिंग के लिए भेजा जायेगा , इसमें आपकी ट्रेनिंग होती है। इसके बाद आप फील्ड में ज्वाइन हो सकते है। ये ट्रेनिंग एक साल की होती है। इसके बाद आपको ड्यूटी पर भेज दिया जाता है
  • वेतनमान

  •  जिस दिन आप ट्रेनिंग में शामिल होते है उसी दिन से आपको वेतन मिलना शुरू हो जाता है लेकिन वेतन के साथ मिलने वाले भत्ते आपको नहीं दिए जाते है। वेतन भत्ते आपको तब मिलेंगे जब आप ट्रेनिंग पूरी कर लेते है और ड्यूटी पर ज्वाइन हो जाते है। इसमें ट्रेनिंग और ड्यूटी के दौरान आपको 25,500/ – रुपये 40,000/ – प्रति माह के हिसाब से वेतन मिलता है।

UP Police पुलिस भर्ती के लिए आपको किन दस्तावेजों की जरुरत होती है।

जिन लोगो को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करना है उन लोगो के पास दसवीं की मार्कशीट , आधार कार्ड , डोमेसाइल , फोटो ( फोटो में बैकग्राउंड नीला होना चाहिए साथ में फोटो क्लियर होनी चाहिए और फोटो नवीनतम होनी चाहिए ) और अगर आप आरक्षित वर्ग से है तो आरक्षित वर्ग का प्रमाण पत्र होना चाहिए

उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना होता है।

कैंडिडेट को UP Police पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए http://uppbpb.gov.in पर पूरी जानकारी मिल जाती है। जिस दिन इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होंगे वो भी इसी वेबसाइट पर जारी होंगे , इसके लिए आपको इस वेबसाइट पर विजिट करते रहना होगा। अगर आप अपने फ़ोन पर इससे सम्बंधित जानकारी चाहते है तो हमें टेलीग्राम पर ज्वाइन कर सकते है।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना है
  • इसके बाद होम पेज पर आपको रिक्रूटमेंट के ऑप्शन में उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती का लिंक मिल जायेगा , जब जारी होगा तब , इस लिंक पर आपको क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा , इसको रजिस्ट्रेशन फॉर्म कहते है।
  • इसमें आपसे जानकारी मांगी जाती है जो आपको देनी है। साथ ही आपको अपने डॉक्मेंट की कॉपी इसमें अपलोड करनी होती है।
  • फॉर्म को पूर्ण रूप से भरने के बाद आपको आवेदन शुल्क देना होगा अगर आप जनरल केटेगरी से है तो इसके लिए आप ऑनलाइन नेटबैंकिंग के माध्यम से या फिर डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते है। अगर आप आरक्षित वर्ग से है ओबीसी को छोड़ कर तो आपको आवेदन शुल्क नहीं देना है
  • आवेदन शुल्क चुकाने के बाद आपको फॉर्म की जाँच कर लेनी है। इसमें आपने सभी जानकारी ठीक से दी है या नहीं क्योकि एक बार सबमिट करने के बाद आपको इसमें सुधार करने के कोई मौका नहीं मिलेगा
  • इसके बाद आपको UP Police फॉर्म को सबमिट कर देना है। और इसका प्रिंट निकल लेना है।

Show More

Manoj Kumar

हरियाणा का रहने वाला हूँ और शुरू से ही लिखने का बड़ा शौख रहा है। नई नई चीजों के बारे में जानकारी लेना और इंटरनेट का कीड़ा बनना काफी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button