उत्तर प्रदेश पुलिस में 37000 पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
यूपी पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओ के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस में 37000 पदों पर होगी भर्ती , मार्च के महीने में जारी होगा इसके लिए नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की तरफ से जल्द ही 37000 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा सकता है। जो लोग यूपी पुलिस की भर्ती के लिए इंतजार कर रहे है उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। उम्मीद है की मार्च के महीने में 37000 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा सकता है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की तरफ से गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में 37000 फायरमैन और कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती होनी है। जिसके लिए जल्द ही ऑनलाइन फॉर्म निकले जायेंगे
नयी अपडेट के लिए हमें टेलीग्राम और व्हाट्सअप ग्रुप पर फॉलो करे |
Join Whatsapp Group Join Telegram Group |
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की जानकारी | |
Department | UP Police |
Post | Constable, Fireman |
Total Post | 37000 पद (संभावित) |
Online Advertisement | March (संभावित) |
Qualification | 12th |
official website | uppbpb.gov.in |
Online link | Coming Soon |
Official Notification | Coming Soon |
आयु सीमा
यूपी पुलिस की तरफ से जल्द ही इस भर्ती के लिए आवेदन जारी किये जाने है तो इसके लिए जो मेल कैंडिडेट है उनके लिए 18 वर्ष से लेकर 22 वर्ष और महिला कैंडिडेट के लिए 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की जा सकती है। इसके साथ जिन केटेगरी को आरक्षण के तहत आयु सीमा में छूट मिलती है वो लागु होती है। इसमें ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट को तीन साल की छूट मिलती है। और जो लोग एससी/ एसटी कैटेगरी से आते है उनमे मेल कैंडिडेट के लिए पांच साल और महिला कैंडिडेट के लिए छह साल की छूट मिलती है।
शैक्षणिक योग्यता
जो लोग फायरमैन पद के लिए आवेदन करना चाहते है उनके लिए बाहरवीं के साथ फायरमैन फील्ड में डिप्लोमा होना चाहिए और जो लोग कांस्टेबल के लिए आवेदन करना चाहते है वो लोग किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास होना चाहिए , इस भर्ती के लिए सात जनवरी 2022 में नोटिस जारी किया गया था। आप इस नोटिस को uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है। इस नोटिस में दिए गए पदों में इजाफा किया गया था लेकिन अभी फाइनल कितने पद होंगे ये तो नए विज्ञापन के जारी होने के बाद ही पता लगेगा
मार्च के महीने में जारी होने की उम्मीद
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 37000 पदों की भर्ती के लिए लाखो उम्मीदवार इंतजार कर रहे है। और पुलिस डिपार्टमेंट की तरफ से इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। और अभी उम्मीद है की मार्च के महीने में ऑनलाइन इसके लिए विज्ञापन जारी किया जायेगा। तो इसके लिए आपको रेगुलर अपडेट इस वेबसाइट पर मिलती रहेगी इसके लिए आप हमें फॉलो कर सकते है। ऊपर लिंक दिए गए है।
एग्जाम सिलेबस क्या होगा
उत्तर प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट की तरफ से जारी होने वाली भर्ती के लिए जो सिलेबस पहले होता था वही इस बार भी होगा। अभी तक इसमें कोई बदलाव की सुचना नहीं आई है। इसमें आपसे जनरल नॉलेज , हिंदी , गणित, रीजनिंग के सवाल पूछे जाने है। जो की ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे
जनरल नॉलेज | इतिहास | 37 प्रश्न |
रीजनिंग | 38 प्रश्न |
हिंदी | 35 प्रश्न |
गणित | 40 प्रश्न |
कुल | 150 प्रश्न |
इतिहास | इंडिया का पूरा इतिहास , उत्तर प्रदेश राज्य का इतिहास , संस्कृति और अन्य टॉपिक |
हिंदी | हिन्दी व्याकरण का मौलिक ज्ञान- हिन्दी वर्णमाला , मुहावरे एवं लोकोक्तियां, अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना, पर्यायवाची विलोम, लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनायें, हिन्दी भाषा में पुरस्कार, आदि। |
गणित | संख्या प्रणाली, औसत, प्रतिशतदशमलव और भिन्न, अनुपात और समानुपात, लाभ और हानि, छूट, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, समय और काम, टेबल और ग्राफ का उपयोग, समय और दूरी, क्षेत्रमिति, अंकगणितीय |
रीजनिंग | अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, समस्या को सुलझाना, वेन आरेख, प्रतीक-रिश्ते की व्याख्या, तार्किक आरेख, समानता |
सामान्य | डेली करंट अफेयर्स |