
UPSC NDA NA 2023: UPSC यानि संघ लोक सेवा आयोग और NDA यानि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने 370 पदों के लिये भर्ती आवेदन जारी किये हैं। इनमे से भारतीय सेना के लिए 208 पदों के लिए, भारतीय नौसेना के लिए 42 पद और भारतीय वायुसेना के लिए 120 पदों के लिए भर्ती की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन के जरिये पंजीकरण करना होगा।

UPSC NDA NA 2023 योग्यता क्या है।
UPSC NDA NA 2023 के लिए पुरुष की आयु सिमा 02 जुलाई 2004 से पहले और 01 जुलाई 2007 के बाद पैदा नहीं हुये तथा अविवाहित पुरुष पात्र होंगे। NDA के सेना विंग के लिए मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा पास, NDA के वायुसेना और नौसेना विंग के लिए मान्यताप्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12 वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क कहां जमा करें।
UPSC NDA NA 2023 के लिए आवेदन शुल्क स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की किसी भी ब्रांच में नगद जमा करके भरना होगा या फिर वीसा या मास्टर कार्ड का उपयोग करके भी जमा किया जा सकता है। इसके लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रूपए और अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति के लिये कोई शुल्क नहीं है।
इसे भी पढ़ें: CRPF Recruitment 2023: बम्पर भर्ती | ऑनलाइन आवेदन शुरू | ऐसे करें आवेदन
UPSC NDA NA 2023 चयन प्रकिर्या।
UPSC NDA NA 2023 के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी और इंटरव्यू से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा में गणित 300 नंबर का ढाई घंटे का एग्जाम और जनरल एबिलिटी 600 नंबर ढाई घंटे का रहेगा।
आवेदन कैसे करना है।
योग्य कंडीडेट UPSC NDA NA 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कंडीडेट को upsconline.nic.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023 है।
सभी योग उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023 शाम 6:00 बजे तक है और जो कंडीडेट आवेदन वापस करना चाहते है लिये आवेदन वापस लेने की तिथि 18 जनवरी से 24 जनवरी 2023 हैं।