News

अमरीका, कनाडा में चीन के जासूसी गुब्बारे आयें नजर , मचा हड़कंप

Chinese spy balloon -चीन के जासूसी गुब्बारे यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमरीका और कनाडा में नजर आये है इसके बाद इन देशो के बिच तनाव का माहौल बन गया है। अमरीका एजेंसी पेंटागन के अनुसार चीनी गुब्बारे अमेरिका के ऊपर से गुजर रहे है। और अमरीका और चीन की विदेश मंत्री के बीच फ़ोन पर बात हुई है। हाल ही में अमरीका विदेश मंत्री का चीनी दौरा भी रद्द कर दिया गया है।

अमरीका का कहना है की चीन उनके देश पर गुब्बारे के जरिये जासूसी कर रहा है। उनके अनुसार चीन का ये दूसरा गुब्बारा है जो उनके देश के ऊपर से गुजर रहा है। अमरीकन ऐरोस्पेस इस बलून पर पूरी तरह से नजर गड़ाए हुए है। वो इस बलून की लोकेशन की पूरी जाँच करे रहे है।

राइडर ने कहा है की इस बलून से लोगो को किसी भी प्रकार की कोई दिक्क्त नहीं है। उनको इससे कोई खतरा नहीं है। अमरीका के द्वारा इन बलून पर एयरफोर्स के जरिये नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही अमरीका के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बाइडेन को सलाह दी है की इस बलून को नष्ट नहीं कर सकते है।

क्योकि जब ये नष्ट होगा तो इसका मलबा आस पास के लोगो को नुकसान पंहुचा सकता है। अमेरिका के शीर्ष अधिकारी का कहना है की चीन इन बलून के जरिये हमारी जासूसी कर रहा है।

चीन का अमेरिका के आरोप पर बयान

चीन के बलून अमरीका में नजर आने के बाद अमरीका इस मुद्दे को जोर शोर से उठा रहा है। साथ ही चीन के विदेश मंत्रालय को भी सूचित कर दिया है। और उनसे बात हो रही है। इस पर चीन की तरफ से जवाब दिया गया है की ये कोई जासूसी बलून नहीं है।

बल्कि ये नागरिक एयरशिप है जो की अमरीका सीमा में आ गया है। इससे उनको किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा , तेज हवाओ की वजह से ये बलून अमरीका की सीमा में चला गया है। ये बलून मौसम सम्बंधित जानकारी से सम्बंधित रिसर्च कार्यो के लिए कार्य कर रहा है। चीन का कहना है की हम किस भी देश की सम्प्रभुता के खिलाफ कार्य नहीं करते है। ये बलून तेज हवाओ के कारण उनकी सीमा में गया है। हम इसकी जाँच कर रहे है । हमारी तरफ से इन देशो से शांति की अपील की जाती है। जो भी मामला है उसको शांति के साथ सुलझा लिया जायेगा।

अमरीका के विदेश मंत्री की चीन के विदेश मंत्री से बात

चीन और अमरीका दोनों ही वीटो पावर संम्पन देश है। और अमरीका में चीनी बलून दिखाई देने से दोनों देशो के बीच तनाव का माहौल हो चूका है। दोनों ही देश के विदेश मंत्री इस मुद्दे पर बात कर रहे है। चीन के विदेश मंत्री ने कहा है की वो सभी देश की सम्प्रभुता का सम्मान करते है।

वो आधारहीन बातो पर भरोसा नहीं करते है। उनका कहना है की कुछ लोगो ने चीन को बदनाम करने के लिए इन गुबारों की घटनाओ को बढ़ा चढ़ा कर बताया जा रहा है। जबकि ये सिर्फ नागरिक शिप है जो की मौसम सम्बंधित जानकारी के लिए गलती से तेज हवाओ के कारण अमरीकन बॉर्डर के पर चले गए है। इससे आम नागरिक को किसी प्रकार का खतरा नहीं है।

Show More

Manoj Kumar

हरियाणा का रहने वाला हूँ और शुरू से ही लिखने का बड़ा शौख रहा है। नई नई चीजों के बारे में जानकारी लेना और इंटरनेट का कीड़ा बनना काफी पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button