Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग की तरफ से सम्पूर्ण उत्तर भारत मे ओलावृष्टि जी संभावना जताई जा रही है। खासकर हरियाणा प्रदेश में ओले गिरने की संभावना अधिक प्रबल है। आपको बता दें कि इस समय पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड झेल रहा है। ऐसे में अगर ओलावृष्टि होती है तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। फिलहाल सरसों की फसल खड़ी है जो ओले गिरने से तबाह हो जायेगी।
गुनगुनी धूप के साथ जीरो डिग्री
हरियाणा के कुछ शहरों में दोपहर में गुनगुनी धूप निकली जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। लेकिन रात होते ही तापमान जीरो डिग्री पहुंच गया। हरियाणा के सोनीपत।में रात में तापमान शून्य से भी नीचे चला गया था। मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रदेश के कुछ इलाकों जैसे भिवानी, पानीपत आदि में हल्की बरसात होने के आसार भी बन रहे है।
बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना
मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 21 जनवरी से 25 जनवरी के दौरान हरियाणा प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के आसार है। साथ मे पंजाब के कुछ इलाके में भी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।
हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा रहा
आपको बता दें कि इस समय पूरे उत्तर भारत मे कश्मीर जैसी ठंड पड़ रही है। बहुत सी जगहों पर तापमान शून्य के करीब या इससे नीचे भी जा रहा है। हरियाणा में हिसार सबसे ठंडी जगह रहा है। हिसार में तापमान में गिरावट के दौरान तापमान माइनस 1.2℃ में पहुंच गया था। इसके अलावा सिरसा में भी तापमान शून्य के करीब रहा।
ओले गिरे तो फसल बर्बाद
उत्तर भारत मे इस समय ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग द्वारा जारी संदेश में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि की संभावना जताई जा रही है। अगर ओलावृष्टि होती है तो किसानों की फसल बर्बाद हो जायेगी। सरसों में सबसे ज्यादा नुकसान होगा।
👇Read More👇
- ये है शाहरुख़ खान का सबसे बड़ा फैन, पूरा थियेटर किया बुक
- JEE Mains के एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करे चेक
- राखी सावंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला का अपमान करने का आरोप
- शाहरुख़ खान की फिल्म पठान को सिर्फ 55 रूपये में देखे इस प्लेटफार्म पर
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर की आंसर की जारी , यहाँ से करे चेक
- Uninor Telenor 4G Uninor Sim Book : पूरी जिंदगी फ्री रिचार्ज मिलेगा
- जनवरी से बंद होंगे 2000 के नोट , आएगा 1000 का नया नोट
- 10वीं पास करते ही मिलेंगे 10000 रूपये। जानिए क्या आप इसके पात्र है